Home Remedies for Men's Hair Fall : गलत खानपान, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और बालों की सही देखभाल न कर पाना पुरुषों को भारी पड़ता जा रहा है। आज के दौरा में कई पुरुषों के कम उम्र में बाल झड़ना या फिर गंजापन हो जाना आम हो गया है। अगर आप भी तेजी से झड़ते बालों से परेशान हैं। तो कुछ प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

आंवले का इस्तेमाल करें 

  • आंवले के रस को नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में मालिश करें।
  • आप आंवला पाउडर को दही में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं और इसे 30 मिनट बाद धो लें। 
  • रोजाना आंवला जूस पीने से भी बाल मजबूत हो सकते हैं।  

इसे भी पढ़े : Home Remedies : साबुन लगा-लगाकर हो गए हैं परेशान, काले बर्तन नहीं होते साफ? इन तरीकों से चमकाएं

प्याज का रस

  • प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से इसे बालों की जड़ों में लगाएं।
  • 30 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।
  • हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से बाल मजबूत होंगे और गिरना बंद हो जाएगा। 

बादाम और सरसों का तेल

  • बादाम के तेल और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गर्म करें।
  • इसे बालों में लगाकर 15-20 मिनट तक मसाज करें और फिर 1 घंटे बाद धो लें। 

(Disclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगे हैं। तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।