Logo
Home Remedy for Hair Care : क्या ज्यादातर आपके बाल रूखे या बेजान रहते हैं तो इन्हें प्राकृतिक चीजों के जरिए हेयर मास्क बनाकर हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं।

Home Remedy for Hair Care : क्या ज्यादातर आपके बाल रूखे या बेजान रहते हैं तो इन्हें प्राकृतिक चीजों के जरिए हेयर मास्क बनाकर हेल्दी और खूबसूरत बना सकते हैं। खासकर दही से बने हेयर मास्क बालों की मजबूती और चमक बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होते हैं। आइए जानते हैं दही से बने कुछ बेहतरीन होममेड हेयर मास्क और उनके फायदे के बारे में... 

दही और शहद का मास्क 

  • 1 कप दही में 2 टेबलस्पून शहद मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें और स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं।
  • 30 मिनट तक छोड़ें और फिर शैम्पू से धो लें।
  • बालों को गहराई से पोषण देता है।
  • डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
  • बालों में सिल्की बनाने में मदद करता है। 

इसे भी पढे़ : Home Remedy for Hair Growth : सुंदर और घने बालों के लिए घरेलू उपाय, लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे

दही और नारियल तेल का मास्क 

  • 1 कप दही में 2 टेबलस्पून नारियल तेल मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों और सिरों तक लगाएं।
  • 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
  • बालों को झड़ने से रोकता है।
  • स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • दोमुंहे बालों की समस्या कम करता है।

(Disclaimer) :  नेचुरल तरीके से अपने बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो घर में रखी चीजों से बने ये हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। दही, शहद और नारियल से बने बने हेयर मास्क रूखे, बेजान और कमजोर बालों को हेल्दी, सिल्की और मजबूत बनाते हैं। हालांकि ये सामाग्री सामान्य जानकारी के लिए बताई गई है। अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा रूखे और बेजान दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

5379487