How to Make Rumali Roti: होटल और रेस्तरां में रुमाली रोटी की काफी डिमांड रहती है। कई लोग शादियों में रुमाली रोटी को बनाना पसंद करते हैं। मैदे से तैयार होने वाली रुमाली रोटी एकदम मुलायम होती है और इसका टेस्ट लोगों को काफी पसंद आता है। आप अगर रुमाली रोटी को खाना पसंद करते हैं तो इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

रुमाली रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे के साथ मैदा इस्तेमाल किया जाता है। आप अगर घर पर रुमाली रोटी बनाना चाहते हैं तो आसान टिप्स को फॉलो कर इसे तैयार कर सकते हैं। 

रुमाली रोटी बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा - 1/4 कप
मैदा - डेढ़ कप
बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
तेल - 2 टी स्पून
नमक - एक चुटकी

रुमाली रोटी बनाने का तरीका
रुमाली रोटी को काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और मैदा डालकर मिलाएं। इसमें 2 चम्मच तेल, एक चुटकी बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करते हुए आधा कप पानी मिलाएं और आटा गूंथ लें। आटे को कम से कम 10 मिनट तक गूंथें, इससे आटा एकदम सॉफ्ट हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Suji Snacks: शाम की चाय के साथ परोसें सूजी से बने 4 स्नैक्स, स्वाद में लावजाब; खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे

इसके बाद आटे को एक मलमल के कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद एक कटोरी में आधा चम्मच नमक और आधा कप पानी डालकर मिक्स करें। अब आटा लें और उसे दोबारा एक मिनट तक गूथें फिर समान अनुपात की लोइयां तोड़ लें। ध्यान रखें कि लोई थोड़ी बड़ी होनी चाहिए। 

अब एक बिना हत्थे वाली बड़ी कढ़ाई लें और उसे उल्टा करते हुए गरम करने रखें। कड़ाही गरम होने पर उसके ऊपर नमक वाला पानी छींट दें। इसके बाद एक लोई लें और उसे हाथों से दबाते हुए बड़ा करते जाएं। रोटी जितनी बड़ी कर सकते हैं उसे बढ़ाएं, इसके बाद तवे पर सेकने के लिए डाल दें। 

इसे भी पढ़ें: Daulat Chaat: दिल्ली की फेमस दौलत चाट का स्वाद घर पर पाएं, इस तरीके से होगी तैयार, सब पूछेंगे बनाने का तरीका

रोटी को मीडियम आंच पर कुछ सेकंड तक पकने दें, इसके बाद रोटी पलटें। जब रोटी पर दोनों तरफ हल्के सुनहरे धब्बे दिखने लगें तो रोटी तवे पर से उतार लें। इसके बाद रोटी को फोल्ड कर दें। इसी तरह सारी लोइयों से रुमाली रोटी तैयार कर लें। इसे मनपसंद सब्जी के साथ परोसें।