International Women's Day : इस खास दिन पर खुद को सेलिब्रेट करने और जिंदगी की भागदौड़ से कुछ वक्त निकालने के लिए यात्रा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। सोलो ट्रिप या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाकर महिलाएं न केवल खुद को रिफ्रेश कर सकती हैं, बल्कि नए अनुभवों से खुद को और भी सशक्त महसूस करवा सकती हैं। अगर आप सुकून और रोमांच दोनों एकसाथ चाहती हैं तो इन 5 बेहतरीन जगह पर जरूर जाएं।
ऋषिकेश
गंगा किनारे बसी यह खूबसूरत जगह आध्यात्मिक शांति देती है, साथ ही यहां पर रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है। यहां लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ महादेव मंदिर घूमकर आप आत्मिक शांति का अनुभव कर सकती हैं।
मसूरी
वादियों में सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं, तो मसूरी एक बेहतरीन विकल्प है। उत्तराखंड की यह खूबसूरत हिल स्टेशन प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है। माल रोड पर घूमना सूर्योदय का नजारा देखना और ट्रेकिंग करना एक अनोखा अनुभव है। मसूरी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सुंदर पर्यटन स्थल है।
इसे भी पढ़े : Women's Day 2025: महिला दिवस के खास मौके पर जानें संविधान से मिले ये खास अधिकार, हर मुश्किल हो जाएगी आसान
कसोल
अगर आपको पहाड़ों की खूबसूरती पसंद है तो हिमाचल का कसोल आपके लिएकाफी संदर जगह है। यहां पार्वती नदी के किनारे बैठकर शांति का अनुभव किया जा सकता है। साथ ही, खीरगंगा ट्रेक, मणिकर्ण गुरुद्वारा और तोष गांव जैसी जगहों की यात्रा करके आप अपने ट्रिप को और भी यादगार बना सकती हैं।
गोवा
गोवा का माहौल महिलाओं को आत्मनिर्भर और आजाद महसूस कराता है। यहां के खूबसूरत बीच, वॉटर स्पोर्ट्स, क्रूज पार्टी और नाइटलाइफ इसे महिलाओं के लिए परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर आप बीच जैसी जगह पसंद करती हैं तो गोवा आपके लिए बेहतर रहेगा।
मथुरा
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा अपने भव्य मंदिरों, रंग-बिरंगी गलियों और भक्तिमय माहौल के लिए जानी जाती है। आप यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर सकती हैं।