Mahashivaratri 2025: महाशिवरात्रि आने अब बस कुछ ही दिन है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना का दिन माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भक्तगण अपने भोले-भंडारी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग का पूजन करते हैं, ताकि वे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त कर सकें।
महाशिवरात्रि के दौरान कुछ खास वस्तुएं भगवान शिव की पूजा में अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव और सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में हम यहां आपको उन विशेष चीजों के बारे बता रहे हैं, जो भगवान शिव सबसे प्रिय है। जिन्हें महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल करके आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें...
1. बेलपत्र: भगवान शिव को बेलपत्र अत्यधिक प्रिय है। इनकी तीन पत्तियों में रज, सत्व और तमोगुण का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि की पूजा में इनको जरूर शामिल करना चाहिए। इन पत्तियों को उल्टा करके शिवलिंग पर अर्पित करने से महादेव की कृपा मिलती है।
2. रुद्राक्ष: रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष की माला धारण करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही मन-मस्तिष्क भी शांत रहता है।
3. भस्म: भगवान शिव की कोई भी पूजा हो बिना भस्म के अधूरी है। भोल जी अपने शरीर पर भस्म को धारण करते हैं। महाशिवरात्रि पर भस्म अर्पित करने से भक्तों के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
4. दूध और दही: महाशिवरात्रि की पूजा से पहले भगवान शिव की शिवलिंग का दूध-दही से अभिषेक जरूर करें। दूध से अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है, जबकि दही अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
5. शहद, घी, शक्कर, चंदन, कुमकुम, अक्षत: दूध-दही से अभिषेक के बाद भगवान शिव की शिवलिंग को शहद, घी और कुमकुम से अच्छे से फिर से अभिषेक करें। फिर आखिरी में पानी से अभिषेक करें। इन वस्तुओं को अर्पित करने से वाणी की मधुरता, तेज, सुख-समृद्धि, यश, लंबी आयु, धन, योग्य संतान और सुख-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
6. पारद शिवलिंग: महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर लाना शुभ माना जाता है। यह वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है।
7. तांबे का कलश: महाशिवरात्रि पर तांबे का कलश खरीदना और घर में रखना शुभ होता है। यह समृद्धि और मिठास बनाए रखने में मदद करता है।
8. रुद्राक्ष माला: 108 रुद्राक्ष की माला घर में रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। यह शारीरिक और मानसिक दुखों को दूर करता है। इसके साथ ही आपको रुद्राक्ष माला का जाम भी करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति के साथ धन-धान्य भरा रहता है।
9. शिव परिवार की तस्वीर: शिव परिवार की तस्वीर घर में रखने से परिवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है। इसमें भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और उनके प्रिय गण नंदी और वासुकी की प्रतिमा होनी चाहिए।
10. पौधे: धतूरा, बेलपत्र, भांग, पीपल और बरगद के पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध होता है।
इन वस्तुओं को महाशिवरात्रि के दिन अर्पित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।