Cookies Recipe: अगर आप कुछ मजेदार और रंग-बिरंगी कुकीज़ बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। कलरफुल कुकीज़ न सिर्फ बच्चों को पसंद आती हैं, बल्कि किसी भी खास मौके पर यह मिठास घोलने का काम करती हैं।

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ आसान सामग्री और थोड़ी सी क्रिएटीविटी की जरूरत है। आइए जानते हैं रंग-बिरंगे कुकीज बनाने की आसान रेसिपी के बारे में। 

रंग-बिरंगे कुकीज बनाने के लिए सामग्री-
2 कप मैदा, आधा कप मक्खन, 3/4 कप पिसी हुई चीनी, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 छोटा चम्मच दूध, फूड कलर, 1/4 कप रंगीन स्प्रिंकल्स  

रंग-बिरंगे कुकीज बनाने की विधि-
1. सबसे पहले एक बाउल में मक्खन और चीनी को मिश्रण हल्का और फूला होने तक मिलाएं।
2. अब इसमें वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
3. अब मैदा और बेकिंग पाउडर को छानकर इस मिश्रण में डालें।
4. धीरे-धीरे दूध डालते हुए नरम आटा तैयार करें।
5. आटे को 3 से 4 हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से में अलग-अलग फूड कलर मिलाएं।
6. अब रंगीन आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का सा मिलाकर मिक्स कलर इफेक्ट दें।
7. इन्हें गोल या अपनी पसंद के किसी भी आकार में बेल लें।
8. ऊपर से रंगीन स्प्रिंकल्स डालकर हल्के हाथ से दबा दें।

कुकीज़ को बेक करें

  • कुकीज बेक करने के लिए ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें।
  • अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर बिछाएं और उस पर तैयार किए गए कुकीज़ रखें।
  • इन्हें 12 से 15 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें।
  • इसके बाद कुकीज़ को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें।
  • अब इन्हें चाय, कॉफी या गर्म दूध के साथ मजे लेकर खाएं और बच्चों को भी खिलाएं!