Logo
Milkshake Recipe: अगर आप गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो ये 5 मिल्कशेक एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। जानिए रेसिपी।

Milkshake Recipe: अगर आप तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो मिल्क शेक एक बेहतरीन विकल्प है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मिल्क शेक की पांच स्पेशल रेसिपी जो आपकी बॉडी को दिनभर तरोताजा और एनर्जेटिक रखेंगी। आइए जानते हैं इन मिल्क शेक और इन्हें बनाने की विधि के बारे में।

1. मैंगो शेक
आम में भरपूर विटामिन्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। मैंगो शेक बनाने के लिए मिक्सी के जार में दूध, शहद, आम और बर्फ डालकर बनाएं। 

undefined
Mango Shake

2. बनाना शेक
अगर आपको कुछ हेल्दी और फिलिंग पीना है तो बनाना शेक बेस्ट ऑप्शन है। केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, वहीं दूध इसे और भी पौष्टिक बना देता है। चाहें तो इसमें थोड़ा सा पीनट बटर या चॉकलेट सिरप मिलाकर टेस्ट और बढ़ा सकते हैं।

undefined
Banana Shake

3. चॉकलेट शेक
गर्मियों में अगर आपको कुछ टेस्टी और ठंडा चाहिए, तो चॉकलेट शेक आपकी क्रेविंग पूरी कर सकता है। इसमें कोको पाउडर, दूध, शहद और बर्फ डालकर एक क्रीमी और मज़ेदार ड्रिंक तैयार करें। चाहें तो ऊपर से व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट चिप्स भी डाल सकते हैं।

undefined
Chocolate shake

4. तरबूज शेक
तरबूज में 90% पानी होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसे ठंडे दूध और थोड़े से पुदीने के साथ ब्लेंड करें, और पाएं सुपर कूलिंग ड्रिंक। ये पेट के लिए भी हल्का होता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

undefined
Watermelon Shake

5. स्ट्रॉबेरी शेक
अगर आप कुछ फ्रूटी और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी शेक बेस्ट रहेगा। इसमें ऐंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी स्किन और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इसके लिए मिक्सी के जार में ठंडा दूध, स्ट्रॉबेरी और शहद के साथ मिक्स करें और इसका लुफ्त उठाएं। 

undefined
Strawberry Shake
5379487