Logo
National Button Week: क्या आपके दिमाग में कभी ये आया है कि, कपड़ों में लगे छोटे-छोटे बटन किसी देश के जश्न का हिस्सा बन सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या ऐसा भी कुछ हो सकता है। जी हां ऐसा होता है और ये कहां और क्यों मनाया जाता है। इसका पूरा इतिहास जानिए...

National Button Week : क्या आपके दिमाग में कभी ये आया है कि, कपड़ों में लगे छोटे-छोटे बटन किसी देश के जश्न का हिस्सा बन सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या ऐसा भी कुछ हो सकता है बटन जैसी छोटी सी चीज को कौन उत्सव की तरह बनाता है। जी हां हर साल 10 से 17 मार्च के बीच नेशनल बटन वीक (National Button Week) मनाया जाता है। इस दौरान बटन के अनोखे डिजाइनों और उनके महत्व को सेलिब्रेट किया जाता है। खास बात यह है कि, इस सप्ताह का गहरा कनेक्शन अमेरिका से है। क्योंकि इस देश में छोटी सी चीज को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

बटन वीक पहली बार कब मनाया गया था? 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, बटन वीक मनाने की शुरूआत 1989 में हुई थी। इसे सबसे पहले यूनाइटेड स्टेट में मनाया गया था। इस बाद से ही 1918 में अमेरिका सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बटन बाजार का एक व्यापक सर्वेक्षण किया था। जिसमें विभिन्न प्रकार के बटन रखे गए थे। इनमें धातु, कांच, रेशम, सूती-कढ़ाई, लकड़ी, चमड़ा, कागज, पत्थर और मशीन से बने बटन शामिल थे। 

इसे भी पढ़े : Summer Cotton Suit for Women : चिलचिलाती गर्मी में नहीं होना पड़ेगा परेशान, कॉटन के 3 स्टाइलिश सूट करें ट्राई

राष्ट्रीय बटन सोसायटी की मंजूरी कब मिली?  
दरअसल, राष्ट्रीय बटन सोसायटी ने 1938 में बटन संग्रह को एक संगठित और सामाजिक शौक के रूप में मान्यता दे दी थी। बस फिर क्या था, यह मंजूरी मिलते ही अमेरिका ने नेशनल बटन दिवस हर साल मनाने का फैसला कर लिया और इसे आज तक उसी तरह से मनाया जाता है, जैसे की पहले से किया जाता था। 

बटन प्रेमियों के लिए यह सप्ताह क्यों खास है?
बटन प्रेमियों के लिए यह सप्ताह किसी त्योहार से कम नहीं होता है। दुनियाभर के बटन प्रेमी ऐतिहासिक बटनों की प्रदर्शनी लगाते हैं। कुछ लोग तो 100 साल पुराने बटन तक को सजा कर रखते हैं। जो किसी ऐतिहासिक धरोहर से कम नहीं होते। National Button Week सिर्फ एक साधारण सेलिब्रेशन नहीं है। बल्कि यह एक ऐतिहासिक और कलात्मक विरासत का हिस्सा है। यदि आपको भी बटन कलेक्शन या फैशन में रुचि है तो इस हफ्ते आप भी अपने अनोखे बटन को सजाकर अपने पास रख सकते हैं।

5379487