Home Remedy for Cough : खांसी और बलगम की समस्या आमतौर पर बदलते मौसम, ठंडी चीजों के सेवन या सर्दी-जुकाम के कारण होती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है और गले में खराश, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय (Home Remedy for Cough) आपको इन सब दिक्कत से राहत दे सकते हैं। 

तुलसी का जूस

  • 10-12 ताजा तुलसी के पत्ते लें।
  • इन्हें अच्छे से धोकर मिक्सी पर पीस लें।
  • इसमें आधा चम्मच शहद और चुटकीभर काला नमक मिलाएं।
  • इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार पिएं। 

इसे भी पढ़े : Home Remedies for Sneezing : बदलते मौसम में बार-बार आ रही है छींक, ये घरेलू उपाय दूर करेंगे आपकी समस्या

अदरक का जूस

  • ताजा अदरक का एक टुकड़ा लें और इसे कद्दूकस कर लें।
  • इसे एक साफ कपड़े में रखकर दबाकर रस निकालें।
  • इस रस में 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को धीरे-धीरे चाटें। 

तुलसी, अदरक और शहद का मिश्रण

  • 10 तुलसी के पत्ते और 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें।
  • दोनों को पीसकर रस निकाल लें।
  • इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • इस मिश्रण को दिन में 2-3 बार सेवन करें। 

(Disclaimer) : अगर आप भी बलगम और खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं और जल्द ही आराम पाएं! लेकिन अगर दिक्कत ज्यादा है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।