Home Remedies : आंखें हमारी सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और बढ़ते डिजिटल स्क्रीन के इस्तेमाल के कारण कम उम्र में ही चश्मा लगने की समस्या बढ़ती जा रही है। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों और आदतों में बदलाव से आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं और धीरे-धीरे चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं। 

आंखों के लिए पोष्टिक आहार 

  • गाजर में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
  • पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी सब्जियां आंखों को धूल और प्रदूषण से बचाने में मदद करती हैं।
  • अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों की नसों को मजबूत बनाता है।
  • आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।  

इसे भी पढ़े : Home Remedies : ठंड में माइग्रेन की समस्या का प्राकृतिक उपाय, ये घरेलू नुस्खे देंगे जल्द से जल्द आराम

आंखों की एक्सरसाइज करें

  • हर 1 घंटे में दूर की किसी चीज को 20 सेकंड तक देखें। यह आंखों को आराम देने और तनाव कम करने में मदद करता है।
  • अपनी दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और आंखों पर हल्के से रखें। यह आंखों की थकान को दूर करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है।
  • अपनी आंखों को गोलाकार दिशा में पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। यह व्यायाम आपकी आंखों की मांसपेशियों को लचीला बनाता है।

अंधेरे में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल न करें

  • सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बंद कर दें।
  • ब्राइटनेस को आंखों के अनुकूल सेट करें और "ब्लू लाइट फिल्टर" का इस्तेमाल करें।
  • स्क्रीन देखते समय हर 30 मिनट में ब्रेक लें और आंखों को आराम दें।

(Desclaimer) : यह सामान्य जानकारी के लिया बताया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपकी आंखों में ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।