How to Get Rid of Bad Smell: हर कोई चाहता है कि उसका घर एकदम खूबसूरत रहे। कई बार घर में अजीब सी स्मैल आने लगती है जो कि काफी बुरी महसूस होती है। घर चाहे जितना भी अच्छा हो लेकिन उसमें से अगर खराब स्मैल आए तो रहना मुश्किल है। इतना ही नहीं नए शख्स के सामने इसका बहुत खराब इंप्रेशन भी पड़ता है। 

बहुत से लोग घर को खुशबूदार रखने के लिए परफ्यूम और रूम फ्रेशनर यूज करते हैं। हालांकि इनके अलावा भी आप कई अन्य तरीकों से घर को स्मैल फ्री और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ तरीकों के बारे में। 

घर को कैसे खुशबूदार बनाएं?

अरोमा ऑयल: लैवेंडर, चमेली, या नींबू जैसे आवश्यक तेलों को डिफ्यूज़र में डालकर आप अपने घर में एक सुखद वातावरण बना सकते हैं। इनका इस्तेमाल घर को स्मैल फ्री कर देता है और बेहतरीन खूशबू बिखेरता है।

इसे भी पढ़ें: Curry Leaves: सालभर के लिए स्टोर कर सकते हैं करी पत्ते, 4 तरीके करेंगे मदद; खाने का बढ़ाएंगे स्वाद

मोमबत्तियां: घर को खुशबूदार बनाने में खुशबूदार मोमबत्तियां आपके काम आ सकती हैं। ये मोमबत्तियां मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। सुगंधित मोमबत्तियां जलाने से आपके घर में एक आरामदायक और शांत वातावरण बनता है।

घर के पौधे: कुछ पौधे जैसे कि स्पाइडर प्लांट, स्नेक प्लांट, और एलोवेरा घर में लगाएं। अलग-अलग कमरों में लगे ये पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि एक सुखद खुशबू भी छोड़ते हैं।

सिरका का उपयोग करें: सिरका को पानी में मिलाकर आप फर्श या अन्य सतहों को साफ कर सकते हैं। इससे बदबू दूर होगी और एक ताज़ा महक आएगी।

इसे भी पढ़ें: Gas Burner Cleaning: गैस बर्नर हो गया है गंदा? 5 तरीकों से कम मेहनत में हो जाएगा साफ, लगेगा नए जैसा

कपूर: आप अगर घर को स्मैल फ्री और बैक्टीरिया फ्री रखना चाहते हैं तो एक कटोरी में कपूर को घर के कोने में रख दें। इससे कपूर की भीनी खुशबू कमरे में फैलेगी और बैक्टीरियां पनप नहीं पाएंगे जो खराब स्मैल के लिए जिम्मेदार होते हैं।