Logo
AAP MP Swati Maliwal Assault Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबर 13 मई को सामने आई थी। बदसलूकी करने का आरोप अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर है। सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को इस मामले में कहा था कि विभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

AAP MP Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली सीएम हाउस में मारपीट की घटना को लेकर उनके पूर्व पति नवीन जयहिंद ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि स्वाति की जान खतरे में है। उन्हें कुभी हो सकता है। लेकिन स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसकी प्लानिंग की गई थी। 

नवीन ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, क्योंकि स्वाति के साथ मारपीट उनके घर पर हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि संजय सिंह अरविंद केजरीवाल का तोता है। संजय सिंह को पता था कि ऐसी घटना होगी, उन्हें पूरा मामला पता था। संजय सिंह को कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए।

सीएम हाउस नहीं गटर हाउस अरविंद केजरीवाल का घर
नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस घर में रहते हैं उसे सीएम हाउस कहा जाता है। लेकिन वह वास्तव में गटर हाउस है। यह एक खतरनाक घटना है। यह एक बड़ा घोटाला है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए क्योंकि यह उनके घर पर हुआ था। 

स्वाति को आना चाहिए सामने
नवीन ने कहा कि मेरा स्वाति से तलाक हो चुका है। बीते चार साल से उनके साथ संपर्क में नहीं हूं। लेकिन स्वाति के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसकी प्लानिंग पहले से की गई थी। अब उसे डराया धमकाया जा रहा है। स्वाति की जान खतरे में है। जिस शख्स ने स्वाति के साथ बदसलूकी की है, उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अपनी आवाज उठा सके। उसने ये सब किसी के कहने पर किया है। स्वाति को सामने आना चाहिए। 

नवीन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि स्वाति पर क्या दबाव डाला गया है। दिल्ली पुलिस को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। नवीन ने यह भी कहा कि अगर मेरी मदद मांगी जाएगी तो मैं जरूर मदद करूंगा। लोग तैयार हैं। मुझसे बेहतर उन्हें कोई नहीं जानता। 

यह भी पढ़ें:-

स्वाति मालीवाल के साथ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने की मारपीट, संजय सिंह ने किया खुलासा, बोले- कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

अरविंद केजरीवाल के आवास में पिट गईं सांसद स्वाति मालीवाल!: दिल्ली पुलिस को आई 2 PCR कॉल, जांच के लिए पहुंची टीम

MCD सदन में हंगामा: मेयर चुनाव और स्वाति मालीवाल का उठा मुद्दा, BJP पार्षदों ने जमकर की नारेबाजी

5379487