Bhopal Investors Summit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (25 फरवरी) को भोपाल आ रहे हैं। शाह शाम 4.10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होंगे। शाह उद्योगपतियों से संवाद करने के बाद समिट का समापन करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 6.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह करीब दो घंटे भोपाल में रहेंगे। इस बीच सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा भी कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में चल रही GIS के समापन में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और इन्वेस्टर्स भी मौजूद रहेंगे।
जानिए 25 फरवरी को कब क्या होगा
- समिट हॉल-2 में सुबह 9.30 से 11.15 बजे तक प्रवासी समिट होगी।
- समिट हॉल-1 में टूरिज्म समिट सुबह 10.30 बजे से दोपहर 13.30 बजे तक होगी।
- समिट हॉल-2 में माइनिंग समिट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी।
- मेन हॉल में एमएसएमई एंड स्टार्टअप समिट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
- समिट हॉल-1 में अर्बन डेवलनमेंट समिट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
सुबह 10 बजे से शुरू होगा प्रीबिड सेशन
सेशल हॉल में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक मुरैना सोलर विद बीईएसएस प्रोजेक्ट पर सेशन चलेगा। सेशन हॉल-1 में ही सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक मुरैना यूपी-एमपी कॉम्पिमेंट्री प्रोजेक्ट का सेशन होगा। दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेस्को फॉर रूफटॉप सोशर का सेशन चलेगा।
पार्टनर कंट्री सेशन
कांफ्रेंस हॉल में सुबह 10.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक कनाडा राउंड टेबल का सेशन चलेगा। दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट सेशन होगा। दोपहर 2.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सेशल पोलैंड होगा। सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक वीविंग ए न्यू एरा टेक्सटाइल एंड अपैरल सेशल होगा।
सीएम मोहन करेंगे वन टू वन चर्चा
सीएम मोहन यादव सुबह 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निवेशकों के साथ वन टू वन मीटिंग करेंगे। दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक सेकंड राउंड में सीएम की इन्वेस्टर्स के साथ वन टू वन बैठक होगी।
"निवेश का महाकुम्भ"
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 25, 2025
विकास का नया अध्याय...
प्रगति और विकास के पथ पर गतिमान मध्यप्रदेश में निवेश के महाकुम्भ के दूसरे दिन भी जुड़ेंगे प्रदेश विकास के नये अध्याय...
'Global Investors Summit 2025'
25 फरवरी, 2025
📍भोपाल#GIS4InvestInMP #InvestMP #InvestInMP #MPGIS2025 #GIS2025 pic.twitter.com/P9HTELSgZf
अमित शाह का दौरा कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम 4:20 से 04:30 बजे एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का दौरा करेंगे। शाम 4:30 बजे समिट के समापन सत्र के लिए हॉल में पहुंचेंगे। शाम 4:30 से 04:32 बजे मुख्यमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। शाम 4:37 से 04:40 बजे 'मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाओं पर वीडियो प्रसारण होगा। शाम 04:40 से 05:00 बजे प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन होगा। शाम 05:00 से 05:10 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का समापन संबोधन। शाम 05:10 से 05:45 बजे अमित शाह का संबोधन। शाम 05:45 से 05:50 बजे धन्यवाद संबोधन होगा।
22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार(24 फरवरी) को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का शुभारंभ किया था। समिट में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी समेत देश-विदेश के उद्योगपति शामिल हुए थे। पहले दिन एमपी में निवेश की बौछार हुई। सोमवार को 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और एमओयू हुए हैं। इससे MP में 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार मिलेंगे।
- अडाणी ग्रुप 2 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज बायोफ्यूल में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी।
- हिंडाल्को ग्रुप सिंगरौली में 15 हजार करोड़ का प्लांट लगाने जा रहा है।
- अवादा ग्रुप ने 50 हजार करोड़ से सोलर विंड पावर और बैटरी प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जताई।
- सागर ग्रुप टेक्सटाइल सेक्टर में ढाई हजार करोड़ का निवेश करेगा।