Military Exercises: भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत देश का सबसे बड़ा सैन्य युद्धाभ्यास होने जा रहा है। जो राजस्थान के जोधपुर में अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा। इस सैन्यअभ्यास में 12 देशों की वायुसेनाएं भाग लेने के लिए जोधपुर पहुंच रही हैं।

बता दें, राजस्थान के जोधपुर में शुरू होने वाले युद्धाभ्यास को तरंग शक्ति का नाम दिया गया है। इसमें दुनिया के सबसे ताकतबर सैन्य विमान भाग लेंगे। जोधपुर में भाग लेने के लिए कई सैन्य विमान पहुंच रहे हैं। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जापान और ऑस्ट्रेलिया की वायु सेनाएं शामिल होंगी। 

12 देशों की वायुसेनाएं शामिल होंगी
इस सैन्य युद्धाभ्यास में 12 बड़े देशों की वायुसेनाएं शामिल होने जा रही हैं। वहीं दुनिया के सबसे ताकतवर सैन्य विमान इसमें अपना करतब दिखाएंगे। अभ्यास की शुरुआत दक्षिण भारत की जाएगी। इसके बाद राजस्थान के जोधपुर में अगस्त से सितंबर के बीच चलेगा। भारत की तरफ से नए राफेल जेट युद्धाभ्यास में शामिल किए जाएंगे।