Logo
अगर आपने अभी तक आधार को अपडेट नहीं किया है, तो यह आपके लिए फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका है। आधार अपडेट की यह सुविधा 14 दिसंबर 2023 तक दी गई है। 

भारत सरकार द्वारा हर 10 वर्ष में आधार कार्ड अपडेट की योजना बनाई गई है। अगर आपने अभी तक आधार को अपडेट नही किया है, तो यह आपके लिए फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका है। आप अपनी सुविधा अनुसार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से अपडेट करा सकते है। फ्री में आधार अपडेट की सुविधा 14 दिसंबर 2023 तक दी गई है। 

भारत में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो लगभग हर शासकीय एवं निजी कार्यों मे उपयोग किया जाता है। इसके बिना कोई भी कार्य पूरा नही होता है। केंद्र सरकार ने 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार को अपडेट कराने का नियम तय किया है, पहले आधार अपडेट कराने का चार्ज लिया जाता था, लेकिन UIDAI ने 14 दिसंबर तक नि:शुल्क अपडेट कराने की छूट दी है। अगर आपके पास भी 10 वर्ष पुराना आधार कार्ड है, तो अभी UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर जाकर अपडेट करा सकते हैं।


14 दिसंबर के बाद लगेगा चार्ज
UIDAI हमेशा आधार अपडेट कराने का चार्ज वसूल करता है। 14 दिसंबर तक आधार अपडेट में छूट दी गई है। अगर आपने 14दिसंबर से पूर्व अपडेट नही कराया तो आपको भी यह चार्ज देना पड़ेगा।
1.  5 साल से ऊपर किसी भी व्यक्ति के आधार बायोमैट्रिक अपडेट पर 100 रुपए का चार्ज देना होगा।
2. डेमोग्राफिक डाटा के लिए 50 रुपए चार्ज लिया जाएगा।
3. ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड पर 30 रुपए का चार्ज लगेगा।
4. एड्रेस अपडेट कराने पर 25 रुपए चार्ज।
5. पिनकोड के आधार पर पता अपडेट कराने पर 50 रुपए चार्ज लगेगा।  


घर बैठे कैसे करें आधार कार्ड को अपडेट
1. ऑफिसियल वेबसाइट  https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर आधार नंबर से लॉगिन करें।
2. डॉक्यूमेंट अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें। डिटेल सबमिट कर वेरीफाई करें।
3.  हाइपर-लिंक क्लिक कर ड्रॉपडाउन लिस्ट से आईडी और एड्रेस प्रूफ सिलेक्ट कर अपलोड करें।


 

5379487