International Yoga Day: भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार 21 जून को अपने आदम्य साहस का परिचय दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हवा, पानी और पहाड़ों में योग के विभिन्न आसन कर निरोगी जीवन का संदेश दिया। राजस्थान के जैसलमेर में BSF जवानों ने रेत के टीलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया। 

सिक्किम के मुगुथांग सब सेक्टर में आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई और नौसेना कर्मियों ने INS तेग पर योगाभ्यास किया। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर पहाड़ी पर योग अभ्यास किया। 

नौसेना के जवानों का समुद्री युद्धपोतों पर योग
 
Indian Army soldiers Yoga

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले में स्थित नाडाबेट भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां बीएसएफ जवानों और आम नागरिकों के साथ योग अभ्यास किया। 

Indian Army soldiers Yoga
 
Indian Army soldiers Yoga