Karnataka Woman Paraded Naked: कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र घुमाया गया। महिला ने आधा एकड़ जमीन पर कब्जा करने वालों का विरोध किया था। दबंगों ने पिटाई करने के बाद उसके साथ हैवानियत की। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि यह मामला करीब सात महीने पुराना है। अब वीडियो सामने आया है। 

31 जुलाई, 2023 की घटना
पुलिस के अनुसार, कथित घटना 31 जुलाई, 2023 की है। पीड़िता और उसके बेटे को सरकार द्वारा आवंटित तीन एकड़ जमीन में से आधा एकड़ जमीन पर अतिक्रमण था। महिला और उसके बेटे ने अतिक्रमण का विरोध किया तो दंगों द्वारा उन्हें पीटा गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न केवल उसे नग्न घुमाया और उसके परिवार के साथ मारपीट की। शिकायत दर्ज कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

मामला गुरुवार को तब सामने आया जब पीड़िता की बेटी ने शिकायत दर्ज कराई। बेलगावी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी आगे की जांच के लिए गांव में डेरा डाल दिया है। 

बेलगावी में बीते साल दिसंबर में भी हुई थी ऐसी घटना
बेलगावी जिले के वंतमुरी गांव में 11 दिसंबर, 2023 को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। एक महिला पर हमला किया गया। वजह महिला का बेटा अपने ही समुदाय की लड़की के साथ भाग गया था। आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांध दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया था। कर्नाटक के तत्कालीन गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर ने घटना को निंदनीय बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।