Logo
Lok Sabha Election 2024 Analysis Highlights: देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।

Lok Sabha Election 2024 Analysis Highlights: देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। हालांकि बीजेपी ने अकेले दम पर इंडिया गठबंधन से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज किया है।

बीजेपी ने अकेले दम पर 240 सीटें जीती
चुनाव आयोग के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बना गई है। वहीं बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छूटे हुए 292 सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

NDA में बीजेपी- 240, TDP- 16, JDU- 12, LJPRV- 5, SHS- 7, JDS- 2, RLD- 2, HAM (S)- 1, UPPL- 1, AGP- 1, AJSUP- 1, NCP- 1,  JSP- 2, PMK- 1 सीट जीती है।

इंडिया गठबंधन के मिली सिर्फ 234 सीटें
बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन गई हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि 100 का आंकड़ा नहीं छु सकी। इसके बाद सर्वाधिक सीटें जीतने वाली पार्टी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) रही जिसने 37 सीटें जीती हैं। उसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे ही इंडिया गठबंधन ने कुल 234 सीटों पर जीत दर्ज की।

'इंडिया गठबंधन' में कांग्रेस- 99, सपा- 37, टीएमसी- 29, डीएमके 22, उद्धव गुट- 9, शरद गुट- 8, CPM- 4, RJD- 4, AAP- 3, CPI- 2, IUML- 3, CPI (ML)- 2, VCK- 2, JKNC-  2, JMM- 2, RSP- 1, BADVP- 1, KEC- 1, MDMK- 1, RLTP- 1 सीट जीती है।

मोदी के नेतृत्व में पहली बार बहुमत से दूर बीजेपी
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिल था। 2014 में बीजेपी ने अपने दम पर 282 और 2019 में 303 सीटें जीती थी। केंद्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 है।

बीजेपी के अगुवाई वाले गठबंधन NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कुल 41 दल शामिल हैं। वहीं विपक्ष के INDIA ब्लॉक में 37 पार्टियां हैं। हालांकि जेजेपी, अकाली दल जैसी कई पार्टियां ऐसी भी हैं, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। 

5379487