Logo
Encounter: UP के लखनऊ में दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर का पुलिस ने एनकाउंटर किया। बिहार के अररिया में तनिष्क शोरूम लूटकांड का आरोपी चुनमुन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

Encounter: उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार (21 मार्च) की रात लखनऊ में दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। अररिया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने ही ढेर हो गया। जानिए पुलिस ने कैसे बदमाशों का किया अंत...।

अररिया में मुठभेड़, चुनमुन ढेर 
बिहार के अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच शुक्रवार (21 मार्च) की रात बड़ी मुठभेड़ हुई। नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास पटना STF और पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में 2 STF के जवान घायल हुए हैं। बता दें कि चुनमुन झा पूर्णिया के एक तनिष्क शोरूम में हुई बड़ी लूट का मास्टरमाइंड था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।  

पुलिस ने मारी तीन गोली 
पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गिरोह के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा है। STF और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम थलहा नहर के पास पहुंची। पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चुनमुन झा को दो सीने और एक पैर में गोली लगी। गोली लगते ही चुनमुन जमीन पर गिर। मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर 
यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेप के बाद हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर अजय कुमार द्विवेदी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। शुक्रवार (21 मार्च) की रात पुलिस ने मलिहाबाद के देवा रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। अजय ने पुलिस ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की।  पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजय गोली लगने से ढेर हो गया। दुबग्गा के बसंत कुंज योजना कॉलोनी का रहने वाला था। उसके पास से मृतक महिला का मोबाइल, एक पिस्टल, सिगरेट, लाइटर और कुछ रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने अजय पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। 

जानिए DCP ने क्या कहा...
DCP विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मलिहाबाद में एक महिला का शव मिला था। घटना का आरोपी दिनेश है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी उसका भाई है। वो फरार था। मलिहाबाद पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच हमें उसके रात में भागने की सूचना मिली। सूचना पर घेराबंदी की।

हत्याकांड का मुख्य आरोपी था अजय
पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया। उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। उसको गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...इसकी पहचान अजय के रूप में हुई है। अजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और इसपर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

5379487