Logo
Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में एक 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। खुद को एक्टिविस्ट बताने वाले तीन लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले में एक गिरफ्तार।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में एक 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुरुवार को बोपदेव घाट इलाके में घूमने गई थी। इस दौरान खुद को एक्टिवस्ट बताने वाले तीन लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। तीनों ने विरोध करने पर पीड़िता के बॉयफ्रेंड के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस घिनौने वारदात में शामिल दूसरे लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। 

पीड़िता से कही प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आने की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पुणे गैंगरेप मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस शख्स का नाम राजे खान करीम पठान है। 36 साल का यह शख्स पुणे के कोंडवा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने बॉफ्रेंड के साथ बोपदेव घाट इलाके में घूम रही थी। इस दौरान पठान लड़की के पास कार लेकर पहुंचा। पठान ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड से खुद को एक्टिवस्ट बताया। साथ ही कहा कि वह दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए हैं।

पीड़िता और उसके दोस्त की तस्वीरें ली
खुद को एक्टिविस्ट बताने वाले शख्स के साथ गाड़ी में पहले से तीन लोग बैठे थे। तीनों ने लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को धमकाना शुरू कर दिया। तीनों ने पहले पीड़िता और उसके दोस्त की तस्वीरें खींची, फिर दोनों को जबरन गाड़ी में बैठने को मजबूर किया। इसके बाद तीनों पीड़िता और उसके बॉयफ्रेंड को एक सुनसान जगह पर ले गए। तीनों आरोपियों ने इसके बाद लड़की के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब पीड़िता के बॉयफ्रेंड ने रोकने की कोशिश की तो तीनों ने जमकर बॉयफ्रेंड को भी पीटा।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता को छोड़कर भागे  
इसके बाद तीनों ने बारी बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों पीड़िता और उसके बॉयफ्रेंड को वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता और बॉयफ्रेंड दोनों खुद अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार सुबह पुणे के कोंडवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों की गिरफ्तार के लिए 10 टीमें गठित
प्राथमिक जांच में पीड़िता के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पुणे पुलिस के सीनियर अफसरो और क्राइम बांच की टीम मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। दो दूसरे आरोपियों को पकड़ने की तलाश तेज कर दी गई है। क्राइम ब्रांच और डिटेक्शन ब्रांच की 10 टीमों को सभी आरोपियों की धड़पकड़ के लिए लगाया गया है। पुलिस ने कहा है कि वारदात के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।  

5379487