Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 10 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 10 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की चतुर्थी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 10 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:49 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा- आज के दिन तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 44 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:58 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:59 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:51 तक चंचल 
दोपहर 12:51 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:25 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
दूसरे के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना चाहिए। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक रूप से आपको दबाव रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग: ऑरेंज

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
आंखों के रोग से आप प्रताड़ित हो सकते हैं। लेनदेन में लापरवाही न बरतें। मनोरंजन यात्रा आप अपनी फ्रेंडों के साथ कर सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद आज आपको मिल सकता है। परिवार को समय देने का प्रयास जरूर करें।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का गोल्डन

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को दुख पहुंचे। स्वास्थ्य का विषेश ध्यान रखने की जरूरत है। चिंता तथा तनाव का वातावरण आपकी फैमिली में बना रहेगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
शुभ नंबर: 47, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
कानूनी बाधा संभव हो सकती है। हल्की-फुल्की हंसी मजाक करने से बचना चाहिए। धनहानि किसी भी तरह से हो सकती है। जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूर देश की यात्रा से आपकी स्थिति सुधरेगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का क्रीम

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। नेगेटिविटी आज आपके अंदर ज्यादा रहेगी। आज के दिन विशेष सावधानी रखने का प्रयास करें। लेन देन में सावधानी रखें। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
थकान व कमजोरी आपको रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धर्म करने में आपकी रुचि बराबर बनी रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी टेंशन आपको रहेगी। नए प्लान पर आप कार्य करेंगे, जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
शत्रु आज शांत रहेंगे। धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नए कार्य आरंभ करने का प्लान आप कर सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करके न चलें।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: काला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों को प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होने से पारिवारिक माहौल गड़बड़ रह सकता है। नेगेटिव एनर्जीयों से बचकर रहें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  चैती

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
जल्दबाजी करने से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यवसाय की यात्राएं सफल होने की संभावना है। पार्टनरों का हेल्प आपको प्राप्त होगा। सट्टा व लॉटरी के चक्कर में पड़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
दुष्ट जनों से आज सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो वह हानि पहुंचा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको जरूर रहेगी। जोख़िम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश करना शुभ रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: संतरा

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
आज के दिन कम प्रयास करने से ही आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ ही मान सम्मान आपको प्राप्त होगा। व्यापार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चिंता तथा तनाव का वातावरण आज दूर होगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का चैती

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487