Logo
सोमवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 22 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 22 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 22 january 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी है। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तुशास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:50 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06:40 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन यात्रा करने से पूर्व दर्पण जरूर देखें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.25 से 12.40 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.07 से 16.22 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:50 से 08:50 तक अमृत
सुबह 08:50 से 10:50 तक चंचल
सुबह 10:50 से 12:10 तक चंचल 
दोपहर 12:10 से 02:40 तक अमृत
दोपहर 02:40 से 07:42 तक लाभ
शाम 07:42 से 09:50 तक लाभ
रात 09:50 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन अचानक नए काम बनेंगे। अवरोध खत्म होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनर के साथ किसी समारोह में जाएंगे। लव लाइफ में उतार चढ़ाव होंगे। परिवार को समय दें। आज के दिन राम जी की आराधना करें। कार्य सफल होगा। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: ग्रे

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको बड़ी खुशी मिल सकती है। भाई-बहन के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्या संबंधित कार्य हो सकते हैं। टेंशन में रहेंगे। दुविधा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। करियर के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 7, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन विदेश से संबंधित समाचार मिल सकता है। गुस्सा ज्यादा बढ़ेगा। माता-पिता से धन लाभ मिल सकता है। छोटे-मोटे काम हो सकते हैं। पार्टनर खुश रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राम मंदिर के दर्शन करें। 
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनकी सेवा करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पर धन खर्च होगा। मार्केट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कार्यो में व्यस्त रहेंगे। राम सीता मंदिर में दीपक जलाएं। 
लकी अंक: 12, शुभ रंग:  लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन माता-पिता के साथ बाहर जा सकते हैं। गुस्सा हाई रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। काम के सिलसिले में कुछ अच्छी न्यूज़ मिलेगी। किसी से उलझे नहीं। रामचरितमानस का पाठ करें। आज के दिन कोई शुभ संदेश मिल सकता है। 
लकी अंक: 20, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिगड़ सकते हैं। किसी को धन उधार देना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन का योग है। नया सीखने को मिलेगा। परिवार के साथ कहीं जा सकते हैं। बजरंग बाण का पाठ करें। 
लकी अंक:  11, शुभ रंग: ब्लैक

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन बड़ा परिवर्तन देखने को मिल जाएगा। खुशी प्राप्त होगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेवजह खर्च बढ़ेगा। पूरे दिन भाग दौड़ रहेगी। उलझन रहेगी। शाम को घर में राम के नाम की दीपक जरूर जलाएं।
लकी अंक: 14, शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा का प्लान बनेगा। बिगड़े काम बनेंगे। मेंटल हेल्थ बिगड़ सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मेहमान घर आएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। रामायण का पाठ करें।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन संतान के पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्र की सहायता से लाभ होगा। राम जी को पीला फूल चढ़ाएं। 
लकी अंक: 18, शुभ रंग: हरा

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन पैर में दर्द हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। आपकी प्रशंसा होगी। शॉपिंग में मन लगेगा। निवेश कर सकते हैं लाभ होगा। आज के दिन राम नाम का कीर्तन अवश्य करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: गुलाबी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन हेल्थ में सुधार होगा। धन रुक-रुक कर मिलेगा। आर्डर मिलेगा। पुराने रिश्ते सुधरेंगे। संभल कर रहें। धन प्राप्ति के योग हैं। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन हो सके तो रामायण की पुस्तक जरूर बांटे।
लकी अंक: 17, शुभ रंग: कत्थई

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन एकाग्रचित्त की कमी रहेगी। पैर में चोट लग सकती है। धन संबंधित लाभ होगा। मित्रों से लड़ाई हो सकती है। लोग आपकी चुगली करेंगे। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दिन सामान्य रहेगा। शाम को राम नाम की दीपक जरूर जलाएं। 
लकी अंक: 21, शुभ रंग: गुरुआ

5379487