Logo
Aaj Ka Rashifal, 26 December 2023: मंगलवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 26 दिसंबर 2023 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 26 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 26 December 2023, मंगलवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि में चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार मंगलवार का अपना राशिफल।

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों की आज कार्यों को लेकर व्यस्तता हो सकती है। उन्हें आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। रिश्तों में मिठास बढ़ाएं। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के योग हैं। बिज़नेस के लिहाज से दिन शुभ है। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। मित्र से मदद मिल सकती है। पार्टनर को समय जरूर दें। समय निकालकर घूमने जा सकते हैं। 
लकी अंक: 7, शुभ रंग: महरून

वृष राशि (Today's Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिजनों व रिश्तेदारों से सकारात्मक व्यवहार रखें। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने का प्रयास करें। क्रोध को अवॉइड करें। भक्ति और अध्यात्म में मन लगाएं। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। किसी विशेष का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
लकी अंक: 6, शुभ रंग:  आसमानी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। लव-लाइफ के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। किसी तरह का कोई जोखिम ने लें। काफी सूझबूझ के साथ निर्णय लें। काम पर फोकस करें। अपने पार्टनर से प्रेरित हो सकते हैं। बेवजह की बातों व विवादों से बचें। हर बातों को दरकिनार कर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: संतरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। आज का कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मन शांत रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लें। नौकरी पेशा वालों को अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। रिश्ते को खराब होने से बचाने का प्रयास जरूर करें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। हेल्थ की चिंता सता सकती है। सिंगल जातकों के लिए पार्टनर संग डेट पर जाने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है।
लकी अंक: 1, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सफलता पाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। नए ऊर्जा के साथ कार्य की शुरुआत करें। बदलते मौसम के साथ बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों। लेनदेन के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। धैर्यशील होकर किया गया कार्य जरूर सफल होगा। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज क्रोध से बचना होगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। जितना हो सके सर्दी से खुद को बचाएं। बाहर का खाना अवॉइड करें। पार्टनर के साथ प्रतिस्पर्धा करने से बचना चाहिए। 
लकी अंक: 7, शुभ रंग: स्लेटी

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। प्रेमी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। यात्रा करने का योग बन रहा है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। खुश रहने के लिए किसी सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। रिश्तों में अगर कड़वाहट बढ़ रही है तो दूर हो जाना ही बेहतर रहेगा। 
लकी अंक:  3, शुभ रंग: केसरी 

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आज आपको वाणी में मधुरता रखनी होगी। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। शॉर्टकट से पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो  इसे दिलो-दिमाग से निकाल दें। भागदौड़ हो सकती है।व्यर्थ की चिंता करने से बचें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
लकी अंक: 4, शुभ रंग:  नीला

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन लगेगा। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। धन मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। हेल्थ के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी टास्क के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारिक गतिविधियों में लाभ के योग हैं। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ने के साथ ही सरप्राइज मिल सकती है। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
धैर्यशीलता के साथ काम करने पर महत्वाकांक्षी योजनाओं में सफलता मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। पार्टनर के किए कार्यों में शंका ना करें। रिलेशनशिप में समय जरूर दें।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: गुलाबी

कुंभ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों को आज आत्मसंयत के साथ काम करने की आवश्यकता है। घरेलू कामों में मन लगेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा  नुकसान हो सकता है। आज आप जिसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं उससे बात हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कोई उपहार में नए कपड़े दे सकता है। सिंगल जातकों के लिए मंगलवार का दिन खास हो सकता है।
लकी अंक: 3, शुभ रंग: भूरा

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों को आत्मसंयम से कार्य करने की आवश्यकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुभ शुरुआत होने के योग हैं। आज आप खुद पर फोकस कर काम करें। खर्चों में वृध्दि हो सकती है।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: ग्रे

5379487