Logo
मंगलवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां और किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 27 दिसंबर 2023 का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 27 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 27 December 2023, बुधवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि में चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार बुधवार का अपना राशिफल।

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। रिश्तों को लेकर संयम बरतें। आर्थिक लाभ मिलेगा। बिज़नेस के लिहाज से दिन शुभ है। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी पक्ष में बड़ा बदलाव हो सकता है साथ ही किसी उच्च अधिकारी से बहस भी हो सकती है इसलिए ऐसी जगहों पर चुप रहना ही बेहतर रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। 
लकी अंक: 36, शुभ रंग: ऑलिव

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
वृषभ राशि वालों के जीवन में बदलाव देखा जा सकता है। परिजनों व रिश्तेदारों से किसी प्रकार विवाद में फंस सकते हैं इसलिए क्रोध को अवॉइड करें। कोई भी फैसला लेने से पहले विचार जरूर करें। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। घर के कामकाज पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। आज आपका सम्मान बढ़ेगा।
लकी अंक: 17, शुभ रंग: चारकोल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। लव-लाइफ के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी तरह का कोई जोखिम न लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनर से प्रेरित हो सकते हैं। बेवजह की बातों व विवादों से बचें। आज आप भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र अच्छा नहीं रहेगा। किसी मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। 
शुभ अंक: 24, शुभ रंग: कांस्य

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते है साथ ही कोई नई खुशखबरी मिल सकती है। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार कर लें। नौकरी पेशा वालों को अपने बॉस से शाबाशी मिल सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। अधिक मेहनत करने से थकान महसूस हो सकती है। रिश्ते को खराब होने से बचाने का प्रयास जरूर करें। हेल्थ की चिंता सता सकती है। सिंगल जातकों के लिए पार्टनर संग डेट पर जाने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। भाग्य में वृद्धि बनी रहेगी। कारोबार में सफलता मिल सकती है। आज के दिन आपको सावधान रहना होगा।
लकी अंक: 36, शुभ रंग: सांवला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों की छवि में काफी सुधार देखने को मिलेगा। आज का दिन काफी मिलाजुला रह सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति मिल सकती है इसलिए नए ऊर्जा के साथ कार्य की शुरुआत करें। बदलते मौसम के साथ बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है खर्च पर प्रभाव पड़ेगा। 
लकी अंक: 13, शुभ रंग: चैती

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों का आज शुभ योग बन रहा है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक है। आज आपको अपनी खानदानी प्रापर्टी मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। असहजता से निपटकर काम करें। बाहर का खाना अवॉइड करें। पार्टनर के साथ प्रतिस्पर्धा करने से बचना चाहिए। पुराने साथी मिलेंगे जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
लकी अंक: 48, शुभ रंग: काला

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को आज सांसारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन काफी शुभ रहेगा। प्रेम के मामले में समय अच्छा है और प्रेमी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा और धन की प्राप्ति होगी। मूल्यवान चीजों को चोरी होने से बचाएं। रिश्तों में अगर कड़वाहट बढ़ रही है तो दूर हो जाना ही बेहतर रहेगा। आज आपको दिन भर सतर्कता बरतनी होगी। 
लकी अंक:  25, शुभ रंग: सरसों 

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन लाभ लेकर आएगा। आज आपको वाणी में मधुरता रखनी होगी। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। आज आप दूसरों की मदद कर सकते हैं। शॉर्टकट से पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो  इसे दिलो-दिमाग से निकाल दें। दिन आज आपका सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा। वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। सायंकाल के समय भगवान का दर्शन जरूर करें।
लकी अंक: 30, शुभ रंग:  मजेंटा

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा इसके साथ ही आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी दिख सकती है। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। हेल्थ के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी टास्क के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारिक गतिविधियों में लाभ के योग हैं। रात्रि के समय परिवार को जरूर दें। आज आपको सम्मान प्राप्त होगा। 
लकी अंक: 3, शुभ रंग: नीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा साथ ही धैर्यशीलता के साथ काम करने पर महत्वाकांक्षी योजनाओं में सफलता मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज आपके परिवार के स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आप इसे लेकर परेशानी में नजर आ सकते हैं।  दोस्ती में धोखा मिल सकता है। इसलिए दोस्तों का भरोसा कम करें। जितना हो सके तो जोखिम से बचकर रहें। 
लकी अंक: 46, शुभ रंग: मूंगा

कुंभ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों को आज सफलता मिल सकती है। घरेलू कामों में मन लगेगा। जो भी योजना बनाएंगे वह भी सफल होगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा  नुकसान हो सकता है। आज आप जिसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं उससे बात हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। भारी मात्रा में धन आ सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: सांवला

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों के लिए आज हर्ष भरा दिन हो सकता है। आपको प्रतिभा के हिसाब से सम्मान मिलेगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। किसी नए कार्य की शुभ शुरुआत होने के योग हैं। सायंकाल के समय में मित्रों का आगमन हो सकता है। करियर में फोकस करना होगा सफलता जरूर मिलेगी।
लकी अंक: 45, शुभ रंग: चारकोल

5379487