Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 8 अगस्त 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 8 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की तृतीया तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 8 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:59 तक अमृत
सुबह 08:59 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पार्टी का आज आनंद आप उठा पाएंगे। किसी से बात कर आप प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रार्थना एवं दूरदर्शिका से हेल्प एवं समर्थन मिलेगा। परिवार भी आपके साथ किसी नई योजना में शामिल हो सकता है।
लकी नंबर: 74, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी आ सकती है। कहासुनी बहस किसी अपने से हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष आपको प्राप्त होगा एवं मन खुश रहेगा। आज के दिन आप काफी खुशहाल रहेंगे।
लकी नंबर: 83, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
प्रयास करना आपके लिए लाभदायक होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोरंजन की यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। उच्च और भौतिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने से आपका मन खुश रहेगा। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें।
शुभ नंबर: 94, शुभ रंग:  हल्का मैटी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
गेस्ट का आगमन होगा। शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। धन अर्जन होने की संभावना है। सामाजिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 84, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
यात्रा आपकी मनोरंजक एवं आरामदायक रहेगी। वरिष्ठजन आपकी हेल्प करेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता के कारण मन आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 63, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
घर में अशांति के कारण मन दुखी रहेगा। अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकते हैं। अपेक्षित वातावरण आपके आसपास तैयार होगा। जीवन सुख में रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  मैटी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। आलस्य करने से बचें। प्रत्येक कार्य आपको समय पर करना चाहिए। व्यापार अच्छा आपका चलेगा।
लकी नंबर: 63, शुभ रंग: हल्का नीला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कोई नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार होने से मन सही रहेगा। घर बाहर आपकी सराहना होने से संतोष प्राप्त होगा। समय का सदुपयोग करने से आपके कार्य जल्दी होंगे। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर:  64,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
कष्ट, भय व तनाव का माहौल बना रहेगा। चोट, चोरी व आज से विवाद होने की संभावना है। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा प्राप्त होगी। संतान की मदद से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
लकी नंबर: 95, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
आज आपके भाई आपकी हेल्प करेंगे। शुभ समाचार आपको मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति योग्यता के अनुसार आपको वर्क करना चाहिए। अनुचित कार्य करने पड़ सकते हैं। बिजनेस व्यापार में आप लाभदायक के क्षेत्र में पहुंच पाएंगे।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का रेड

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
देव दर्शन आज आप करेंगे, जिससे मन खुश रहेगा। सत्संग का लाभ आपको जरूर प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। कोई भी कार्य सोच समझकर करना चाहिए। पारिवारिक समस्याओं का हल सोच समझकर करने पर सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 74, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
घर परिवार की आपको टेंशन रहेगी। भूमि में भवन संबंधी प्लान बनेगा। बाहरी सहायता आज आपको प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। अनायास समस्या खड़ी हो सकती है। वातानुकूल स्थित बनने से मन आपका खुश रहेगा।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487