Eid-ul-Fitr 2025: रमजान का पवित्र महीना कल (सोमवार, 31 मार्च) को ईद के जश्न के साथ समाप्त हो जाएगा। रविवार शाम आखिरी रोजे के बाद चांद दिखने का ऐलान हुआ। जिसके बाद लोग एक-दूसरे को ईद मुबारकबाद कहने लगे। दुबई में चांद के दीदार शनिवार को हुए थे। लिहाजा, ईद रविवार को मनाई गई।
भारत में चांद दिखाई दे गया है। ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025 को भारत सहित पश्चिम एशिया, अमेरिका, यूरोप और दुनिया के अन्य देशों में मनाया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: ईद के जश्न की तैयारियों के बीच लोग कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में जामा मस्जिद बाजार में उमड़ रहे हैं। pic.twitter.com/Jcq00F1LnP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025
लखनऊ ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज
सेंट्रल मून साइटिंग कमेटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फरंगी ने बताया, लखनऊ में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है। लिहाजा, ईद-उल-फितर सोमवार (31 मार्च) को मनाई जाएगी। लखनऊ ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।
दिल्ली के जामा मस्जिद इफ्तार
दिल्ली के जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर से एक दिन पहले जामा मस्जिद में इफ्तार हुई। फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी बताया, रविवार देर शाम ईद का चांद दिखा है। इसलिए ईद का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। बताया कि रमजान के बाद ईद विभिन्न देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। इस दिन हम सब देश में सौहार्द और भाईचारे के लिए प्रार्थना करते हैं।
#WATCH दिल्ली: ईद-उल-फितर से एक दिन पहले जामा मस्जिद में लोगों ने आखिरी इफ्तार किया। pic.twitter.com/qteI94XMd4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025
भाेपाल में 1500 पुलिसकर्मी तैनात
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार शाम ईद-उल-फितर से पहले बाजार में भारी भीड़ रही। सुरक्षा के दृष्टि से 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया, प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन और CCTV की निगरानी की जाएगी। बैरिकेडिंग, पार्किंग सहित अन्य इंतज़ाम भी किए गए हैं।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: ईद-उल-फितर से पहले भोपाल के बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। pic.twitter.com/xXQDnrppRy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2025 - ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताजुल मस्जिद में 8:00 बजे, मोती मस्जिद में 8:15 बजे और मस्जिद बिलकिस में 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। स्थानीय काजी समय में थोड़ा बहुत बदलाव कर सकते हैं।
मालदा में शांति व्यवस्था पर जोर
पश्चिम बंगाल के मालदा में झड़प के तनाव पूर्ण महौल है। SP प्रदीप यादव ने बताया, ईद-उल-फितर और चैत्र नवरात्रि के लिए शांति बैठक हुई है। इसमें जनप्रतिनिधि, धार्मिक्र, वित्तीय और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। साभी ने आपसी के सौहार्द के साथ ईद और रामनवमी मनाने का संकल्प लिया है।
संबल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के संबल में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद मनाई जाएगी। सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि ईद के लिए कल पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। 1300 CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। फुट पेट्रोलिंग लगातार जारी है। RAF की 3 और PAC की 7 कंपनियां के साथ लोकल फोर्स भी तैनात है।