Logo
Budhwar Ke Upay: गणेश उत्सव और बुधवार का यह संयोग साधकों को आज विशेष फलों की प्राप्ति करवा सकता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति पूजा करने और कुछ चमत्कारी मंत्रो के जाप से व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है।

Ganesh Ji Ke Mantra: देशभर में अभी गणेश उत्सव सेलिब्रेट किया जा रहा है। 10 दिनों के इस उत्सव का आज 5वां दिन है। हर दिन गणपति पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है, लेकिन आज बुधवार भी है, जो बप्पा को विशेष रूप से समर्पित है। गणेश उत्सव और बुधवार का यह संयोग साधकों को आज विशेष फलों की प्राप्ति करवा सकता है। इस दिन विधि-विधान से गणपति पूजा करने और कुछ चमत्कारी मंत्रो के जाप से व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है। 

करियर में सफलता के लिए गणेश मंत्र
(Ganesh Mantra for Career Success)

  • ॐ गं गणपतये नमः

गणेश जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह सबसे सरल और कारगर मंत्र है। इस मंत्र को साधक को बुधवार के दिन 108 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से साधक को करियर में सफलता के मार्ग प्रशस्त होते है। साथ ही आर्थिक प्रगति व समृद्धि भी मिलती है। 

  • वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

गणपति जी का यह मंत्र जीवन में आ रही सभी बाधाओं को दूर करता है। इस मंत्र का नियमित जाप अथवा बुधवार के दिन 108 बार का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का अर्थ है कि, घुमावदार सुंड और विशाल शरीर वाले सूर्यों के समान तेजस्वी भगवान गणेश, मेरे सभी कार्य बिना बाधा पूरे करने की कृपा करें। 

नौकरी के लिए गणेश मंत्र
(Naukri Ke Liye Ganesh Mantra) 

  • ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

गजानन गणपति जी का यह मंत्र साधक को समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाता है। इस मंत्र के नियमित जाप से नौकरी में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस मंत्र का जाप रोजाना अथवा हर बुधवार को 108 बार करना है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487