Logo
Karva Chauth Vrat October 2024: इसी साल अक्टूबर महीने में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024, रविवार को पड़ रही है।

Karva Chauth Vrat October 2024: सनातन धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलायें अपने सुहाग की सलामती के लिए रखती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इसी साल अक्टूबर महीने में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024, रविवार को पड़ रही है। चलिए जानते है अक्टूबर महीने में पड़ रहे करवा चौथ व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि। 

करवा चौथ 2024 तिथि
(Karva Chauth Tithi)

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस वर्ष इस तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2024, रविवार सुबह 06:46 पर होगी। वहीं इसका समापन 21 अक्टूबर 2024, सोमवार सुबह 04:16 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। 

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त
(Karva Chauth Shubh Muhurat)

अक्टूबर महीने में पड़ रहे करवा चौथ व्रत समय सुबह 06:25 से शाम 19:54 तक रहेगा। व्रत की कुल अवधि 13 घण्टे 29 मिनट्स की रहेगी। करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 17:46 से शाम 19:02 तक रहेगी, जिसकी कुल अवधि 01 घण्टा 16 मिनट्स होगी। करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय शाम 19:54 पर हो सकता है। 

करवा चौथ पूजा-विधि
(Karva Chauth Puja Vidhi) 

करवा चौथ वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। घर के मंदिर और पूरे घर को स्वच्छ करें। सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा करें। करवा चौथ व्रत का संकल्प लें। संध्या के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें और फिर चंद्रमा की पूजा करें। चंद्र दर्शन करने के बाद अर्घ्य दें और अपने पति को छलनी से देखकर उनकी आरती उतारें। इसके पश्चात पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण करें। 

करवा चौथ पूजा सामग्री
(Karva Chauth Puja Samagri)

  • मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, 
  • पान, सींक, कलश, अक्षत, चंदन, फल, 
  • पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, लकड़ी का आसान, 
  • देसी घी, कच्चा, दूध, दही, शहद, शक्कर का बूरा, 
  • रोली, मौली, मिठाई, चलनी या चलनी आदि।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487