Logo
Neem Karoli Baba Thoughts for Womens: बाबा नीम करोली के भक्तों में पुरुष और महिलायें समान रूप में शामिल है, जो उन्हें हनुमान जी का अंश अवतार मानते है। महज 17 साल की उम्र में परम ज्ञान की प्राप्ति करने वाले बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल में लोगों को सफल होने के कई मंत्र बताये, जिन्हें आज भी लोग मानते है।

Neem Karoli Baba Updesh: नीम करोली बाबा को 20वीं सदी के महान संत के रूप में जाना जाता है। बाबा नीम करोली के भक्तों में पुरुष और महिलायें समान रूप में शामिल है, जो उन्हें हनुमान जी का अंश अवतार मानते है। महज 17 साल की उम्र में परम ज्ञान की प्राप्ति करने वाले बाबा नीम करोली ने अपने जीवनकाल में लोगों को सफल होने के कई मंत्र बताये, जिन्हें आज भी लोग मानते है। यही वजह है कि, मरणोपरांत भी बाबा नीम करोली की ख्याति बढ़ती ही जा रही है। बाबा ने महिलाओं के संदर्भ के 3 विशेष बातें जनमानस के सामने रखी, जिन्हें यदि समझा जाए तो आप भी अपनी सोच को बदल सकते हैं। 

महिलाओं के लिए बाबा नीम करोली के विचार
(Neem Karoli Baba Thoughts for Women)

- बाबा नीम करोली कहते थे कि, सभी महिलाओं को अपनी मां के रूप में देखें और उनकी मां स्वरुप में ही सेवा करें। जब आप संसार की हर महिला को मां के समान देखेंगे और सेवा करेंगे तो आपका अहंकार स्वतः ही दूर हो जाएगा। 

- नीम करोली बाबा के मुताबिक अपने पति के प्रति वफादार महिला 100 योगियों से बेहतर होती है। इस तरह की महिला न सिर्फ अपने पारिवारिक जीवन को अच्छे से संवारती है बल्कि अपने पति और बच्चों में किसी भी तरह के अवगुणों को जन्म नहीं लेने देती है। 

- बाबा नीम करोली का कहना था कि, पवित्र आचरण रखने वाली एक महिला भी 100 योगियों से बेहतर होती है। इस तरह की महिलाओं पर न सिर्फ ईश्वर की विशेष कृपा रहती है बल्कि वह प्रयास करें तो ईश्वर का साक्षात्कार शीघ्र कर सकने में भी सक्षम होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487