Logo
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस पर शनिदेव की कृपा रहती है उसे निश्चित ही सफलता मिलती है। इस साल तीन राशियों के जातक पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

(कीर्ति राजपूत)

Shani Dev Retrograde in Aquarius : साल 2024 कई राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा माना जा रहा है। हिन्दू रीति-रिवाज में अलग-अलग शास्त्रों में धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उसी तरह वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव की चाल इस साल बदलने वाली है। शनिदेव इस साल कुंभ राशि में संचरण करेंगे। जून में वह वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। वक्री में शनि देव की चाल उल्टी होगी। इस उल्टी चाल का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको शनि देव की इस चाल का बड़ा फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से उन तीन राशियों के बारे में जिनको इस साल सबसे अधिक लाभ हो सकता है। 

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव की उल्टी चाल फायदेमंद हो सकती है। इन जातकों को शनिदेव का आशीर्वाद मिलता रहेगा। इस राशि के जातक की आय में बड़ा इजाफा हो सकता है। अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो इसका अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके साथ ही पैसे कमाने के कई नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। 

मकर राशि
इस राशि के लोगों पर भी शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। शनि देव का वक्री होना इनके लिए शुभ हो सकता है। शनि देव वैसे भी मकर राशि के स्वामी माने जाते हैं। ऐसे लोगों को इस साल अचानक धन लाभ हो सकता है। फ्यूचर ग्रोथ के हिसाब से देखें तो यह साल आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आय के स्त्रोत बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

वृष राशि
इस राशि के लोगों पर भी शनि देव अपनी कृपा बरसाएंगे। करियर और कारोबार के हिसाब से यह साल शुभ संकेत लेकर आएगा। शनि देव आपकी राशि में कर्म भाव में वक्री होंगे। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें रोजगार मिल सकता है। अगर आप पहले से जॉब में है तो संभवत इस साल आपको प्रमोशन मिल सकता है। वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह साल कई शुभ संकेत दे सकता है।

5379487