Logo
फरवरी महीने में विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण सहित अन्य शुभ कार्य आरम्भ हो गए हैं। इस साल सबसे अधिक शहनाइयां फरवरी माह में गूंजेंगी। फरवरी महीने में सबसे ज्यादा 20 दिन विवाह मुहूर्त हैं।

Shubh Muhurt: फरवरी महीने में विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण सहित अन्य शुभ कार्य आरम्भ हो गए हैं। इस साल सबसे अधिक शहनाइयां फरवरी माह में गूंजेंगी। फरवरी महीने में सबसे ज्यादा 20 दिन विवाह मुहूर्त हैं। साल 2024 में सबसे कम अप्रैल में पांच दिन ही विवाह मुहूर्त हैं। जबकि, दिसंबर में 10, मार्च में 9, जुलाई में 8, अक्टूबर में 6 नवंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में कई शुभ मुहूर्त होने के चलते उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण आदि शुभ कार्य भी होंगे।

फरवरी में विवाह मुहूर्त
फरवरी में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14,17,18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 व 29 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। साल 2024 में सबसे ज्यादा फरवरी महीने में ही विवाह के मुहूर्त हैं। इसके अतिरिक्त भी अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त है।

अन्य शुभ कार्यों के मुहूर्त
गृह प्रवेश: ज्योतिषाचार्यो के अनुसार फरवरी माह में गृह प्रवेश के लिए 12 फरवरी को 14:55 से 17:44, 14 को 07:01 बजे से 10:44 बजे तक, 19 को 06:56 से 10:33, 26 को 06:51 से 18:31 व 28 फरवरी को 18:18 से 20:05 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस दौरान आप किसी दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं।

मुंडन: 21 फरवरी को 11:30 बजे से पूरा दिन रहेगा, 22 को 06:54 से दोपहर 01:24 बजे तक, 29 फरवरी को 06:46 बजे से दिनभर शुभ मुहूर्त के योग हैं।

जनेऊ संस्कार: 11 फरवरी को 17:38 से रात तक, 12 को 07:05 से 14:56 बजे तक, 14 को 11:32 से 12:10 तक, 19 को 06:57 से 21:21 तक और 29 फरवरी को 06:47 से 10:22 बजे तक जनेऊ संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

नामकरण: बच्चों के नामकरण करने के लिए फरवरी माह में 01, 02, 04, 08, 11, 14, 18, 21, 22, 25, 26 और 29 फरवरी के दिन शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है।

मई-जून में नहीं होंगे विवाह
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल मई और जून में शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं। दरअसल, 23 अप्रेल को शुक्र ग्रह का अस्त हो जाएगा। उसके बाद 29 जून को सूर्य का उदय होगा। इसके साथ ही 6 मई से गुरु ग्रह भी अस्त हो जाएगा जो 2 जून को उदित होगा। विवाह के लिए शुक्र और गुरु दोनों का उदित रहना अनिवार्य है। इसके बाद जुलाई में विवाह के लिए केवल 6 शुभ दिन मिलेंगे। जिसमें विवाह किए जा सकेंगे।

5379487