Logo
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है। इस साल सूर्य और चंद्रग्रहण दोनों पड़ेंगे। ऐसे में सूतक काल में कई कामों को वर्जित बताया गया है।

(कीर्ति राजपूत)

Surya Grahan 2024 : नए साल का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को है। हिन्दू पंचाग के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा। सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। नए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण इस बार चैत्र महीने की अमावस्या को होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब राहु और केतु, सूर्य का ग्रास करने आते हैं उसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें शास्त्रों में वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से सूतक काल में ऐसे कौन से काम है जो नहीं करने चहाहिए।

कब पड़ रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण?
साल 2024 को पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को पड़ेगा। सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और करीब 1 बजकर 25 तक चलेगा। रात में ग्रहण होने के कारण इसका असर भारत देश में दिखाई नहीं देगा। हालांकि जो लोग सूतक काल मानेंगे वह 12 घंटे पहले से कई चीजों का त्याग कर देंगे।

किस देश में दिखेगा सूर्य ग्रहण
सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखाई देगा यही कारण है हमारे देश में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। इसका कुछ असर पश्चिम एशिया में दिखाई देगा।

सूतक काल क्या करें और क्या न करें
ग्रहण के 12 घंटे पहले लगने वाले सूतक काल में विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं को रखना होता है। कहा जाता है इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं के उपयोग से बचना चाहिए। सूतक काल के दौरान खाना नहीं बनाया जाता है और खाया भी नहीं जाता। इस दौरान पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। इस दिन कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद अपने घर की साफ सफाई करके दान करना चाहिए।

5379487