Logo
हर वर्ष 25 दिसंबर का दिन तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

(कीर्ति राजपूत)

Tulsi Puja Diwas 2023 : हिंदू धर्म में प्राचीन काल से तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है, तुलसी का पौधा न केवल एक पौधे के रूप में देखा जाता है, बल्कि हिंदू धर्म में इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी अपने जीवन में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो इस बार तुलसी दिवस पर तुलसी के पौधे की पूजा विधि जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

नीचे बताई गई विधि से पूजा करने पर माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बरसती रहेंगी। वैसे तो तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए, लेकिन बुधवार और रविवार के दिन तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। तुलसी की पूजा के बाद सात परिक्रमा करनी चाहिए। आईए जानते हैं, तुलसी दिवस पर किस तरीके से पूजा करना होगा शुभ।

 तुलसी पूजा करने की विधि 
1. तुलसी दिवस के दिन अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलकर उस पानी से स्नान करें।
2. उसके बाद साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
3. अब माता तुलसी को विराजमान करने के बाद उनके बगल में शालिग्राम को विराजमान करें। उसके बाद फूल, फल कर विधि विधान से पूजा करें और आरती करने के बाद तुलसी को भोग लगाएं।
4. पूजा हो जाने के बाद माता तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें।
5. जब आप परिक्रमा कर रहे हों उस समय आप इस मंत्र का जाप करें 'वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।
6. उसके बाद सबको प्रसाद बांट दें। 

तुलसी पूजा का महत्व
तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि तुलसी जगत के पालनहार को बहुत पसंद हैं। तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मकता भी दूर होती है।

5379487