Logo
Plants Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ खास पौधों को लगाने से धन की प्राप्ति होती है और घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

Vastu Tips: जीवन में पेड़-पौधों की बहुत अहमियत होती है। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शास्त्रों में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। ये पौधे सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करते हैं। इनके घर में लगाने से इंसान की दशा-दिशा बदल जाती है। इन्हीं में से एक है सतावर (Satawari) का पौधा। सतावर न सिर्फ आयुर्वेदिक दृष्टि से महत्पूर्ण है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी ये काफी कारगर है। इसके घर में लगाने से तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। गरीबी दूर होती है। आर्थिक रूप से इंसान मजबूत हो जाता है। जानिए कब लगाएं, कैसे लगाएं ?

कुछ पौधे वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ होते हैं। इन पौधों का घर में होना ढेरों लाभ करता है। इन पौधों को बेहद लकी और कई वास्‍तु दोषों को दूर करने वाला बताया है। इन्हीं शुभ पौधों में से एक है सतावर का पौधा। सतावर का पौधा जितना खूबसूरत होता है उतना ही फायदेमंद भी होता है। यह अपने आसपास की नकारात्मकता को खत्‍म करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके अलावा यह आर्थिक स्थिति बेहतर करता है।

छत या बालकनी में लगाये पौधे
शनिवार के दिन आप एक गमले में 5 सिक्के और एक हल्दी की गांठ डालकर सतावर का पौधे को लगा दें। इसके बाद इसमें रोज दीपक जलते रहे, 3 महीने के अंदर आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की सारी समस्या दूर हो जाएगी।

औषधीय पौधा है सतावर
सतावर आयुर्वेद में एक काफी महत्वपूर्ण पौधा है। इसका अर्थ होता है सौ पत्ते वाला पौधा। सतावर को कई नामों से जाना जाता है, जिनमें प्रमुख हैं सतावरी, शतावरी, सतावर, सतमूल और सतमूली। यह पौधा पूरे हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। 

डिस्क्लेमर: यहां पर जो भी जानकारी दी गई है, वह मान्यताओं व शास्त्रों पर आधारित है। इसे महज सामान्य जानकारी के तौर पर लें।

5379487