Australia vs England Champions Trophy 2025: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों में 120 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। खास बात ये है कि जोश इंगलिस मूल रूप से इंग्लैंड के ही हैं। उनका जन्म 4 मार्च 1995 को इंग्लैंड के लीड्स, वेस्ट यॉर्कशायर में हुआ था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर में चेज कर लिया।
इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 143 गेदों में 165 रनों की पारी खेली। जो चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
ऑस्ट्रेलिया ने चेज किया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड बनयाा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 352 रनों का विशाल टारगेट दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 15 गेंद शेष रहते ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
- 165 रन - बेन डकेट, 2025
- 145* रन - नाथन एस्टल, 2004
- 145 रन - एंडी फ्लावर, 2002
- 141 रन - सचिन तेंदुलकर, 1998
- 141* रन - सौरव गांगुली, 2000
- 141 रन - ग्रीम स्मिथ, 2009
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदहबाजी का फैसला लिया है। बेन डकेट क्रीज पर मजबूती से डटे रहे और अपनी टीम के लिए अहम शतकिय पारी खेली। साथ ही जो रूट ने 78 गेंदों पर 68 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में एलेक्स कैरी को जगह मिली है। दोनों ही टीमों की नजर जीत से शुरुआत करने पर होगी। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क तीनों ही इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की पेस अटैक कमजोर है। इंग्लैंड ने 2 दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी थी।
Australia Playing 11: 1 ट्रेविस हेड, 2 मैट शॉर्ट, 3 स्टीव स्मिथ (कप्तान), 4 मार्नस लाबुशेन, 5 जोश इंगलिस (विकेट कीपर), 6 एलेक्स कैरी, 7 ग्लेन मैक्सवेल, 8 बेन ड्वार्शिस, 9 नाथन एलिस, 10 एडम ज़म्पा, 11 स्पेंसर जॉनसन।
England Playing 11: 1 फिल साल्ट, 2 बेन डकेट, 3 जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), 4 जो रूट, 5 हैरी ब्रुक, 6 जोस बटलर, 7 लियाम लिविंगस्टोन, 8 ब्रायडन कार्स, 9 जोफ्रा आर्चर, 10 आदिल रशीद, 11 मार्क वुड।