Champions Trophy 2025: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में 351 रन का विशाल स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। यह अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में नई उपलब्धि हासिल की।
बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी
इंग्लैंड की इस बड़ी जीत में बेन डकेट का योगदान अहम रहा। उन्होंने 143 गेंदों में 165 रन की शानदार पारी खेली और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने नाथन एस्टल, एंडी फ्लावर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और ग्रीम स्मिथ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
Just how good is Ben Duckett? 🔥 pic.twitter.com/1ICIwo1as1
— England Cricket (@englandcricket) February 22, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
165 रन – बेन डकेट (2025)
145 रन* – नाथन एस्टल (2004)
145 रन – एंडी फ्लावर (2002)
141 रन – सचिन तेंदुलकर (1998)
141 रन* – सौरव गांगुली (2000)
141 रन – ग्रीम स्मिथ (2009)
History made in Lahore 👏
— ICC (@ICC) February 22, 2025
Ben Duckett smashes the highest individual score across any #ChampionsTrophy edition 🤩#AUSvENG ✍️: https://t.co/1HynsLw3Fd pic.twitter.com/U4UllWuHxa
चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक के बड़े टीम स्कोर:

इंग्लैंड की दमदार बल्लेबाजी
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। बेन डकेट ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 143 गेंदों में 165 रनों की पारी खेली। इसके अलावा:
फिल साल्ट: 6 गेंदों में 10 रन
जेमी स्मिथ: 13 गेंदों में 15 रन
रूट: 78 बॉल में 68 रन
हैरी ब्रुक: 6 गेंदों में 3 रन
जोस बटलर (कप्तान): 21 गेंदों में 23 रन
लिविंगस्टोन: 17 गेंदों में 14 रन
ब्रायडन कारसे: 7 गेंदों में 8 रन
जोफ्रा आर्चर: 10 गेंदों में 21 रन
आदिल राशिद: 1 गेंद 1 रन