Logo
DC vs MI, WPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की है। कप्तान मेग लैनिंग ने की शानदार पारी के बदौलत दिल्ली ने 124 रन के लक्ष्य को 14.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

DCW vs MIW, WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की।

जेस जोनासेन ने शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया। जोनासेन ने अपने चार ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए और DC की कमर तोड़ दी। उन्होंने फॉर्म में चल रही नैट साइवर-ब्रंट, कप्तान हरमनप्रीत कौर और जी कमलिनी के महत्वपूर्ण विकेट लिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने 14.3 ओवर में जीता मैच
आसान लक्ष्य को पीछा करने उतरी टीम दिल्ली ने 9 विकेट रहते मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान मेग लैनिंग ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौकों की मदद से 49 गेंदों में 66 रन बनाए। साथ ही शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा, जेमिमा रोड्रिगेज ने 15 रन बनाए और दिल्ली ने आसानी ने 14.3 ओवर में 123 रन के लक्ष्य को पार लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स:
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेट कीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मनी, टिटस साधु

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता

5379487