Logo
India vs Bangladesh Live Score 1st Test, Day 3: भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट में शनिवार को तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने 3 विकेट पर 130 से अधिक रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने अर्धशतक ठोका है।

India vs Bangladesh Live Score 1st Test, Day 3: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने कल के 81/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए  लंच तक 205 रन बना लिए हैं। अबतक भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों अर्धशतक पूरे कर चुके हैं। गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

भारत के 376 रन के जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में कुल बढ़त 432 रन की हो चुकी है। ऋषभ पंत 82 और शुभमन गिल 86 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत दिसंबर 2022 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं और कमबैक टेस्ट में ही अर्धशतक जमाया है। 

पंत और गिल दोनों ने पहले सेशन में आक्रामक बल्लेबाजी की। भारत ने पहले सत्र में 28 ओवर में 124 रन जोड़े। इन दोनों ने 4.43 के रन रेट से रन बटोरे। दूसरे दिन स्टम्प्स पर भारत का दूसरी पारी में स्कोर 3 विकेट पर 81 रन था। भारत ने दूसरी पारी में रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित और विराट लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में विराट और रोहित ने 6-6 रन बनाए थे। 

5379487