India vs Malaysia: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने मलेशिया को 8-1 से हरा दिया। भारत की जीत में राजुकमार पाल 3 और अरिजिती सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल किए। उत्तम सिंह ने तीसरे क्वॉर्टर में भारत की तरफ से आखिरी गोल किया। 

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत अपने नाम की। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। भारत इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। भारतीय टीम अब तक कुल 16 गोल कर चुकी है। लिहाजा टीम जीत की प्रबल दावेदार है। 16 सितंबर से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 17 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: AFG vs NZ Only Test: क्या ग्रेटर नोएडा स्टेडियम पर फिर लगेगा बैन? अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी रद्द

इसे भी पढ़ें: ICC Test Rankings: रोहित शर्मा ने टेस्ट रैंकिंग में 3 साल बाद हासिल किया बड़ा मुकाम, बाबर आजम की हुई बड़ी फजीहत

भारत ने पहले हॉफ में 5 गोल दागकर मैच को एकतरफा कर दिया। दूसरे हॉफ में भी भारत ने मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और 3 गोल दागे तो मलेशिया एक गोल ही कर पाया। राजुकुमार पाल के 3 गोल के अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने भी गोल किए।