Logo
Double Century In ODI:अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की ओर से वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

Double Century In ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की ओर से वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 139 गेंदों पर नाबाद 211 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 8 छक्के जड़े। निसंका अब वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए जानते हैं कि निसंका से पहले इस प्रारूप में किन बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है। 

रोहित शर्मा ने जड़े 3 दोहरे शतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (264, 209, 208*) ने वनडे में 3 दोहरे शतक लगाए हैं। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल (237*), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215), फखर जमान (210*), ईशान किशन (210), शुभमन गिल (208), ग्लेन मैक्सवेल (201*) और सचिन तेंदुलकर (200*) एकदिवसीय में दोहरा शतक ठोक चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में धोनी का यह महारिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा, हिटमैन को लगाने होंगे 2 छक्के

136 गेंदों में ठोकी डबल सेंचुरी

निसंका वनडे में तीसरे सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करियर की पहली वनडे डबल सेंचुरी 136 गेंदों में लगाई। इससे पहले ईशान किशन ने 126 और ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था। लिस्ट में चौथे पर क्रिस गेल (138) और 5वें पर विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (140) हैं। 

वनडे में किस देश ने लगाए कितने दोहरे शतक

  • भारत: 7
  • न्यूजीलैंड: 1
  • वेस्टइंडीज: 1
  • श्रीलंका: 1
  • पाकिस्तान: 1
  • ऑस्ट्रेलिया: 1

सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा
निसंका से पहले श्रीलंका की ओर से एक वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज सनथ जयसूर्या थे। उन्होंने 2000 में भारतीय टीम के खिलाफ 189 रन बनाए थे। वहीं उपुल थरंगा ने 2013 में भारतीय टीम के खिलाफ 174*, कुमार संगाकारा ने  2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 169 रन, तिलकरत्ने दिलशान ने 2015 में बांग्लादेश के विरुद्ध 161* और 2012 में भारत के खिलाफ 160* रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: Pathum Nissanka Double Century: पाथुम निसंका ने वनडे में ठोका दोहरा शतक, ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले बैटर

CH Govt hbm ad
5379487