Logo
Devdutt Padikkal Test Debut: भारत के लिए धर्मशाला टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट डेब्यू किया है। वो रजत पाटीदार के स्थान पर खेल रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही। भारत के लिए इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया। वो इस सीरीज में डेब्यू करने वाले पांचवें प्लेयर हैं। देवदत्त पडिक्कल इससे पहले टी20 डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें रजत पाटीदार के स्थान पर  टीम में जगह मिली है। रजत को मैच से पहले बुधवार को चोट लग गई थी। देवदत्त भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 314वें खिलाड़ी बने हैं।  

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय बताया कि रजत को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से वो ये टेस्ट नहीं खेल रहे। रजत के स्थान पर देवदत्त को मौका दिया गया है। इससे य़े सााफ है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देना चाह रही थी। रजत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे वाइजैग टेस्ट में डेब्यू किया था। लेकिन, अगले तीनों टेस्ट में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा बनाए रखा था। लेकिन, धर्मशाला टेस्ट से पहले वो चोटिल हो गए। इसलिए मैच से बाहर हो गए। 

इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में किसी खिलाड़ी ने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया था। इसके बाद वाइजैग में रजत पाटीदार ने डेब्यू किया था। वहीं, राजकोट टेस्ट में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने डेब्यू किया था। वहीं, रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप को टीम में जगह मिली थी। अब आखिरी टेस्ट में देवदत्त डेब्यू कैप पाने में सफल रहे। इस तरह इस सीरीज में 5 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। 

देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पिछले 4 फर्स्ट क्लास मैच में तीन शतक ठोके थे। उन्होंने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ मैच में भी 105 और 65 रन की पारी खेली थी। 

CH Govt hbm ad
5379487