Logo
IND vs ENG 3rd Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। इससे पहले खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने स्टंप तक 5 विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे।

IND vs ENG 3rd Test Day 2 live update: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 207/2 है। बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 238 रन की बढ़त है। 

इससे पहले खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने स्टंप तक 5 विकेट खोकर 326 रन बना लिए थे। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (131) और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया, वहीं डेब्यूटेंट सरफराज खान (62) ने अर्धशतक जड़ा। वह दुर्भाग्यपूण तरीके से रन आउट हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने 33 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल (10), शुभमन गिल (0) और रजत पाटीदार (5) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। 

IND vs ENG 3rd Test Day 2

दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेला समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 207/2 है। बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर नाबाद है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 238 रन की बढ़त है। 

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। मोहम्मद सिराज ने ओली पोप का विकेट चटकाया। पोप ने 55 गेंदों पर 39 रन बनाए। 

इंग्लैंड को लगा पहला झटका
तेज शुरुआत के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्रॉली को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराया। क्रॉली ने 28 गेंदों पर 15 रन बनाए। यह अश्विन के टेस्ट करियर का 500वां विकेट है। 

बेन डकेट ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड को पहली पारी में अच्छी शुरुआत मिली है। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अर्धशतक लगा दिया है। 

भारत ने पहली पारी में बनाए 445 रन
भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद रोहित शर्मा (131) और रवींद्र जडेजा (112) ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतक लगाया। इसके बाद डेब्यू टेस्ट खेलने आए सरफराज खान (62) अर्धशतक लगाकर रन आउट हुए। उनके अलावा डेंब्यूटेंट ध्रुव जुरेल ने 46 रन बनाए। 

डेब्यू टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने बनाए 46 रन

भारत का 9वां विकेट गिरा चुका है। डेब्यू टेस्ट खेल रहे ध्रुव जुरेल ने 104 गेंदों पर 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। रेहान अहमद ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

अश्विन लौटे पवेलियन
लंच के बाद भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन के रूप में बड़ा झटका लगा। अश्विन ने 89 गेंदों पर 37 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। रेहान अहमद की गेंद पर जेम्स एंडरसन ने उनका विकेट चटकाया।

लंच तक भारत का स्कोर 388/7
तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत का स्कोर 388/7 है। रविचंद्रन अश्विन 64 गेंदों पर 25 रन और ध्रुव जुरेल 71 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। 

रवींद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन

भारत का 7वां विकेट गिरा गया है। पहले दिन शतक लगाने वाले रवींद्र जडेजा दूसरे दिन अपने स्कोर में खास इजाफा नहीं कर सके। जो रूट ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट किया। जडेजा ने 225 गेंदों पर 112 रन बनाए। 

भारत का छठा विकेट गिरा

भारतीय टीम का छठा और दूसरे दिन का पहला विकेट गिर चुका है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 24 गेंदों पर 4 रन बनाए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। शतक ला चुके रवींद्र जडेजा और नाइटवॉच मैच कुलदीप यादव क्रीज पर मौजूद हैं। आज भारतीय टीम की नजर बड़े स्कोर पर होगी। अभी रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल का क्रीज पर आना बाकी है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: घरेलू मैदान पर रवींद्र जडेजा ने ठोका शतक, कपिल देव के इस खास क्लब में हुई एंट्री

5379487