Logo
Indian vs Pakistan T20 World Cup: भारत ने रविवार रात पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से धूल चटा दी। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में फैंस जीत के जश्न में डूब गए। तस्वीरें इंदौर और पुणे की हैं।

Indian vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्वकप 2024 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान 6 रन से हरा दिया। रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने पाक के हाथ लगी जीत को मानो छीन लिया। इसका श्रेय भारतीय गेंदबाजों को जाता है। टीम की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 3 अहम विकेट लिए। वहीं, पंत ने कठिन परिस्थितियों में सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। ऋषभ पंत ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ अजीबो गरीब शॉट्स लगाए। 

वहीं, इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देश के हर हिस्से में भारतीय फैंस झूम उठे। देश के दो बड़े शहरों पुणे और इंदौर में अलग अंदाज में भारतीय फैंस जश्न मनाते दिखे। पुणे में पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद फैंस जेसीबी पर चढ़ गए और जीत के रंग में झूमते दिखे। फैंस ने जमकर नारेबाजी की।

पुणे में भारतीय फैंस ने JCB पर चढ़कर मनाया जश्न  

इधर, स्वच्छता में अव्वल इंदौर भी कहा पीछे रहता है। पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय फैंस रात 2 बजे राजवाड़ा पर एकजुट हुए। यहां पर जमकर नाच-गाना हुआ। ढोल-ताशों की थाप पर फैंस जमकर थिरकते दिखे। हालांकि इंदौर के राजवाड़ा में यह द्रश्य आम है। जब-जब भारत, पाकिस्तान को हराता है, तब-तब इंदौर के राजवाड़ा में लोग इक्कठा होकर जीत का जश्न मनाते हैं। 

इंदौर में राजवाड़ा में जुटे फैंस, जमकर थिरके

 

5379487