Jonny Bairstow, IND vs ENG 3rd Test: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम तीसरे टेस्ट में भिड़ रही है। यह मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। दूसरे दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड टीम को तीसरे दिन की शुरुआत में ही 2 झटके लगे। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने 31 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने 5 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके। कुलदीप यादव ने उन्हें LBW आउट किया। इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा बाद डक का शिकार होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin: राजकोट में रविचंद्रन अश्विन ने रच दिया इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में किया यह बड़ा कारनामा

बेयरस्टो का 8 बार नहीं खुला खाता
जॉनी बेयरस्टो भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक 8 बार डक का शिकार हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दानिश कनेरिया और नाथन लियोन हैं। दोनों ही क्रिकेटर भारत के खिलाफ टेस्ट में 7-7 बार खाता नहीं खेल सके हैं। इसके अलावा तीसरे पर शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन और मर्विन डिलन हैं। यह तीनों ही क्रिकेटर भारत के खिलाफ टेस्ट में 6-6 बार डक का शिकार हुए थे। 

सीरीज में प्रदर्शन
सीरीज में जॉनी बेयरस्टो के प्रदर्शन की बात करें तो यह कुछ खास नहीं रहा है। हैदराबाद में खेल गए पहले टेस्ट में उन्होंने 37 और 10 रन बनाए थे। इसके बाद विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी बेयरस्टो का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 37 और दूसरी पारी में 10 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ टेस्ट में बेयरस्टो के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 21 मुकाबलों में 32.02 की औसत से 1121 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। टीम  इंडिया के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 114 रन है। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के बीच भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, ये मैच विनर खिलाड़ी लौटा घर