Logo
MS Dhoni, Paramjit Singh, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के करीबी मित्र परमजीत सिंह ने IPL में उनके भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

MS Dhoni, Paramjit Singh, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष है। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। 17वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 1 साल बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं। वह आखिरी बार IPL 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन के फाइनल में CSK ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी का क्या यह आखिरी IPL हो सकता है? इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच धोनी के करीबी मित्र परमजीत सिंह ने IPL में उनके भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। 

1-2 सीजन और खेल सकते धोनी
धोनी के बचपन के दोस्त परमजीत सिंह का मानना है कि आगामी IPL 2024 सीजन में धोनी के खेल करियर का अंत नहीं होगा। वनक्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके के कप्तान के एक या दो सीजन तक खेलना जारी रखने की उम्मीद है। परमजीत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह धोनी का आखिरी सीजन होगा। वह अभी भी फिट हैं। मुझे लगता है कि वह एक या दो सीजन और खेलेंगे। वह निश्चित रूप से एक और सीजन खेलेंगे। इसका कारण यह है कि वह फिट हैं।" .

IPL 2023 के बाद कराई थी सर्जरी
आईपीएल 2023 के दौरान धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन हर खेल में खेले। सीजन खत्म होने के बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से ही रिहैब से गुजर रहे हैं। हाल ही में वह नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वह अगले सप्ताह चेन्नई सुपर किग्स के अभ्यास शिविर में भी शामिल हो सकते हैं। CSK इन दिनों चेन्नई में अभ्यास कर रही है। 

CSK का शेड्यूल

  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 22 मार्च, चेन्नई, रात 8:00 बजे 
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7:30 बजे 
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7:30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत के बाद अब एक और खिलाड़ी का हुआ जोरदार एक्सीडेंट, बाइक के परखच्चे उड़े

5379487