Logo
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा एक ही टीम के लिए IPL खेलते हैं। 

अहमदाबाद. भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार फील्डर रवींद्र जडेजा इन दिनों गुजरात में अपने घर पर छुट्टियां मना रहे हैं। वह दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। उससे पहले बुधवार को उन्होंने एक सेल्फी अपलोड की, जिसमें उनके साथ एमएस धोनी भी नजर आए। 

क्या सच में खेत पहुंचे धोनी?
इंटरनेट पर धोनी और जड्डू की वायरल फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। जिसे बाकी यूजर्स ने भी इस्तेमाल किया और इंटरनेट पर फैला दिया। 

लेकिन क्या सच में धोनी जड्डू के खेत में पहुंच गए। तो इसका सीधा सा जवाब है, नहीं।  CSK ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, इमेजिन कीजिए खेत में थालापति के साथ थाला। यानी धोनी जडेजा के खेत नहीं पहुंचे, CSK ने धोनी की फोटो को एडिट कर जडेजा के साथ जोड़ा है। 

जडेजा ने भी किया रिप्लाई 
CSK के फोटो पोस्ट करते ही जडेजा ने उस पर रिप्लाई कर दिया। उन्होंने कहा, काश ये सच हो पाता। धोनी ने 14 जुलाई को आखिरी फोटो अनंत अंबानी की शादी की पोस्ट की थी। जिसमें वह अनंत की पत्नी और अनंत को गले लगाते हुए उन्हें आशीर्वाद देते नजर आए थे। 

धोनी-जड्डू ने CSK को आखिरी खिताब दिलाए
CSK के पू्र्व कप्तान एमएस धोनी ने CSK को 5 बार IPL का खिताब दिलाया। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी। आखिरी बार जडेजा ने गुजरात के खिलाफ आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई को चैंपियन बनाया था।

5379487