Logo
MI Emirates Win ILT20 Maiden Title: MI एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को फाइनल में हराकर पहली बार ILT20 का खिताब अपने नाम किया। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स 7 विकेट पर 163 रन ही बना सके थे।

नई दिल्ली। MI Emirates ने फाइनल में दुबई कैपिटल्स को 45 रन से हराकर पहली बार इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का खिताब जीता। MI एमिरेट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक ठोका। उनके अलावा आंद्रे फ्लेचर ने भी फिफ्टी ठोकी। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई फ्रेंचाइजी ने खिताब जीत लिया। बता दें कि MI Emirates मुंबई इंडियंस की ओनरशिप वाली फ्रेंचाइजी है। 

दुबई में शनिवार को खेले गए फाइनल में दुबई कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। MI Emirates ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दुबई कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन ही बनाए। एमिरेट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने अर्धशतक जमाया। वहीं, विजयकांत और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

निकोलस पूरन ने MI एमिरेट्स के लिए कप्तानी पारी खेली
एमिरेट्स के लिए  मुहम्मद वसीम और कुसल परेरा ने पारी की शुरुआत की थी। वसीम 43 और परेरा 38 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद आंद्रे फ्लेचर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने 53 रन बनाए। उनका साथ कप्तान निकोलस पूरन ने दिया। दोनों के बीच 56 रन की अहम साझेदारी हुई। पूरन शुरुआत में धीरे खेल रहे थे। उन्होंने 15 गेंद में 18 रन ही बनाए थे, लेकिन डेथ ओवर में उन्होंने 12 गेंद में 39 रन ठोक डाले। पूरन ने 57 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। दुबई की तरफ से जेसन होल्डर, सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट लिया। 

दुबई कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनिंग के लिए उतरे लुस डु प्लॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, तीसरे नंबर पर आए टॉम एबेल भी 14 रन ही जोड़ सके। दूसरे छोर पर ओर टॉम बैंटन और कप्तान सैम बिलिंग्स के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। बैंटन 35 रन और बिलिंग्स 40 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस साझेदारी के टूटने के बाद दुबई कैपिटल्स की पारी बिखर गई। आखिर में स्कॉट कगेलजिन 19 रन और राहुल चोपड़ा 1 रन बना कर नाबाद रहे।

CH Govt hbm ad
5379487