Logo
Phil Salt scored 30 runs in romario shepherd over: इंग्लैंड के बैटर फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड के ओवर में 30 रन कूटे। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने मेजबान वेस्टइंडीज को बड़ी आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो फिल सॉल्ट रहे। सॉल्ट ने 47 गेंद में नाबाद 87 रन ठोके। सॉल्ट आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेले थे और वहां भी टॉप ऑर्डर में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधी खेमे में खलबली मचाई थी। यही अंदाज उनका टी20 विश्व कप में भी जारी है। 

फिल सॉल्ट के कहर के सबसे बड़े शिकार वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड बने। सॉल्ट के शेफर्ड के एक ओवर में पूरे 30 रन कूटे। हथौड़े की तरह बल्ला चलाया और हर बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उनकी इस पारी की बदौलत ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इंग्लैंड ने 15 गेंद रहते ही 181 रन के टारगेट को चेज कर लिया। 

सॉल्ट ने शेफर्ड के ओवर में कूटे 30 रन
फिल सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने शुरुआत में तो संभलकर बल्लेबाजी की। अलग-अलग समय पर सॉल्ट ने जोस बटलर, मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की। सॉल्ट ने अपना असली रंग इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में दिखाया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में 30 रन ठोक दिए। 

सॉल्ट ने की चौके-छक्कों की बारिश
फिल सॉल्ट ने शेफर्ड की पहली गेंद पर कवर्स  कवर पर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तो उन्होंने शेफर्ड के धागे खोल दिए और दूसरी गेंद पर हवाई फायर किया। इस बार गेंद साइट स्क्रीन के ऊपर से छक्के के लिए गई। इस तरह पहली दो गेंद पर ही 10 रन बने। ओवर की तीसरी गेंद पर पर सॉल्ट ने चौका उड़ाया।

इसके बाद चौथी गेंद का भी यही हश्र हुआ। इस बार सॉल्ट ने 90 मीटर लंबा छक्का जमाया। पांचवीं गेंद सॉल्ट के पैर की तरफ थी। इस पर इंग्लिश बैटर ने स्क्वेयर लेग की तऱफ छक्का उड़ा दिया। फिल सॉल्ट ने ओवर का अंत भी बाउंड्री से ही किया। उन्होंने इस गेंद को भी कवर्स की दिशा में खेला और गेंद चौके के लिए गई। 

5379487