Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड ने शनिवार (29 मार्च) को मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि 10वीं के एग्जाम में इस साल 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 79 हजार 294 यानी 82.11 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो गए। टॉप-10 सूची में 123 और टॉप-5 सूची में 25 स्टूडेंट शामिल हैं। टॉप 6 से 10 तक 98 छात्र हैं।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया, बिहार बोर्ड मैट्रिक एक्जाम में इस बार 3 छात्रों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी, आरा के रंजन और पश्चिमी चंपारण के अंशु 498 अंकों के साथ संयुक्त टॉपर बने। तीनों का रिजल्ट 97.80% रहा।
Bihar Board 10th टॉपर्स लिस्ट
नाम | शहर | रैंक | अंक |
साक्षी कुमारी | समस्तीपुर | प्रथम रैंक | 489 |
अंशु कुमारी | गहिरी | प्रथम रैंक | 489 |
रंजन वर्मा | भोजपुर | प्रथम रैंक | 489 |
पुनीत कुमार सिंह | भोजपुर | सेकेंड रैंक | 488 |
सचिन कुमार राम | जमुई | सेकेंड रैंक | 488 |
प्रियांशु राज | मुंगेर | सेकेंड रैंक | 488 |
मोहित कुमार | बांका | थर्ड रैंक | 487 |
सुरज कुमार पांडेय | बांका | थर्ड रैंक | 487 |
खुशी कुमारी | रोहतास | थर्ड रैंक | 487 |
प्रियांशु रंजन | आजमनगर | थर्ड रैंक | 487 |
रोहित कुमार | जमुई | थर्ड रैंक | 487 |
इन छात्रों को मिली 5वीं रैंक
- संकेत कुमार 486
- प्रणव कुमार 486
- सुशांत कुमार 486
- आदित्य कुमार 486
- रत्नेश कुमार 486
- कृषिका दुबे 486
- राजन कुमार 485
- राजन कुमार 485
- संस्कृति कुमारी 485
- धरनीधर 485
- निशा कुमारी 485
- कृति कुणाल 485
- उत्कृर्ष राज 485
- मो आरजू 485
- सृष्टि 485
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- 10वीं कक्षा में इस साल करीब 15.85 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। जो बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- स्टूडेंट SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से बिहार बोर्ड द्वारा जारी नंबर 56263 पर मैसेज करना होगा। मैसेज में BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा।
साक्षी बोली-साइंस स्ट्रीम से करूंगी आगे की पढ़ाई
बिहार बोर्ड में टॉपर बनीं समस्तीपुर की साक्षी ने बताया कि वह बेहद सामान्य परिवार से हैं। बेहतर रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करूंगी, सोचा भी नहीं था। मैंने कभी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। बल्कि, जितना समय मिलता था, पूरे फोकस के साथ टॉपिक क्लियर करती थी। आगे की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से करूंगी।
ऑनलाइन पढ़ाई करता था रंजन
भोजपुर के अगिआंव बाजार निवासी रंजन वर्मा ने भी पहली रैंक हासिल की है। उन्हें 500 में 497.80 मार्क्स् मिले हैं। रंजन के पिता की 21 साल पहले 2003 में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। वह ऑनलाइन पढ़ाई करता था। भाई रंजीत और मां शीला देवी गृहणी के साथ रहता था।
टॉपर्स छात्रों को मिलेगा ईनाम
टॉपर्स छात्र को 2 लाख रुपए का चेक, लैपटॉप और एक किंडल ई रीडर मिलेगा। जबकि, सेकंड टॉपर को डेढ लाख, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाएगा। थर्ड टॉपर छात्र को एक लाख और 4 नंबर से 10 नंबर तक के छात्रों को 30-30 हजार रुपए दिए जाएंगे।
बिहार मैट्रिक रिजल्ट 1.59 % सुधार
बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट में उत्तरोत्तर सुधार हो रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 1.59 फीसदी अधिक छात्र पास हुए हैं। 2024 में हाईस्कूल रिजल्ट 80.59 फीसदी था। इस वर्ष 82.11% छात्र पास हुए हैं। देखें पिछले 5 साल का रिजल्ट
वर्ष | रिजल्ट |
2025 | 82.11% |
2024 | 80.59% |
2023 | 81.04 |
2022 | 78.17 |
2021 | 79.88 |
2020 | 80.59 |
गत वर्ष पास हुए 82.91 प्रतिशत छात्र
बिहार बोर्ड ने पिछले साल 31 मार्च 2024 को रिजल्ट घोषित किया था। इसमें 82.91 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 4,52,302 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 5,24,965 ने द्वितीय और 3,80,732 छात्रों ने थर्ड डिवीजन आए थे।
15 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा
बिहार बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार 15 लाख छात्र शामिल हुए हैं। इनमें 8,18,122 लड़कियां और 7,67,746 लड़के हैं। 1,677 केंद्रों में बीएसईबी परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुईं। बिहार बोर्ड ने 6 मार्च को मैट्रिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी। 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया।