Logo
Bihar 10th Toppers Result: बिहार बोर्ड ने शनिवार (28 मार्च) को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने प्रथम रैंक हासिल की है। तीनों को 97.8% यानी अंक 489 मिले हैं।

Bihar 10th Toppers Result: बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने 97.8% अंकों के साथ टॉपर बनीं। तीनों को 489-489 अंक मिले हैं। रंजन ने गणित और अंशु ने हिंदी में 100 में से 100 प्राप्त किए हैं। साक्षी को 100 प्रतिशत अंक तो नहीं मिले, लेकिन 98 से कम किसी विषय में नहीं पाए। 

बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2025 में 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 79 हजार 294 यानी 82.11 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यानी 2 लाख से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं। टॉप-10 सूची में 123 और टॉप-5 सूची में 25 स्टूडेंट हैं।  

टाॅपर्स को छात्रों को विषयवार मिले अंक 

विषय साक्षी कुमारी रंजन वर्मा अंशु कुमारी 
हिंदी (Hindi) 98 97 100 
गणित (Math) 98 100 98
विज्ञान (Science) 95 97 98 
सामाजिक विज्ञान (S Science) 99 97 96
संस्कृत (Sanskrit) 99 98 97
कुल अंक  489 489 489

कौन हैं साक्षी कुमारी, कैसे किया टॉप?
समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप किया है। साक्षी को हिंदी और गणित में 98-98 और संस्कृत सामाजिक विज्ञान में 99-99 नंबर मिले हैं। विज्ञान में इन्होंने 95 नंबर प्राप्त किए हैं। बताया कि टॉप करने का तो नहीं सोचा था, लेकिन बेहतर रिजल्ट की उम्मीद थी। मैंने घंटे देखकर कभी पढ़ाई नहीं की। जितना समय मिलता था, पूरे फोकस के साथ टॉपिक क्लियर करती थी।  

रंजन को गणित में मिले 100 से 100 अंक
रंजन वर्मा भोजपुर के अगिआंव बाजार में मां शीला देवी (गृहणी) और भाई रंजीत कुमार के साथ रहते हैं। उनके पिता की 2003 में ब्रेन हैमरेज के चलते मौत हो गई थी। रंजन ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। 500 में 489.80 अंक प्राप्त कर उन्होंने प्रथम रैंक हासिल की है। रंजन को गणित में 100 से 100 अंक मिले हैं। 

अंशु को हिंदी में 100 में से 100 अंक
अंशु कुमारी भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा है। इन्होंने हिंदी में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। संस्कृत में 97, गणित और विज्ञान में 98-98 अंक प्राप्त किए हैं। अंशु कुमारी को सामाजिक विज्ञान में  96 और अंग्रेजी (ऐच्छिक विषय) में 84 अंक मिले हैं। 

5379487